छलौनदेवाली गांव के लोगों के लिए शीघ्र बनेगा पुल : प्रतिनिधमंडल को विधायक ने दिया आश्वासन

by

बद्दी, 28 जून (तारा) : दून विधानसभा की सौडी पंचायत के गांव छलौन्देवाली का एक प्रतिनिधिमण्डल ग्राम पंचायत सौडी के उपप्रधान राजेन्द्र कुमार ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य हेम लता कौंडल व पूर्व प्रधान राम प्रकाश रनोत की अध्यक्षता में दून के विधायक राम कुमार चौधरी से बद्दी में मिला ।
प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने विधायक को प्रार्थना पत्र के माध्यम से गांव के साथ लगती नदी पर पुल बनाने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने विधायक को याद करवाया कि इस पुल का निर्माण करवाने बारे उन्होंने 19 मई 2025 को गांव का दौरा करने के दौरान लोगों को आश्वस्त किया था व पांच लाख रुपये को राशि विधायक निधि से देने को घोषणा की गई थी।
लोगों ने बताया कि गांव के लिए कोई अन्य सडक सुविधा भी उपलब्ध नही है। समाज सेवी गुरदयाल सिंह कौण्डल ने बताया कि गांवासियों को अपनी जीविका कमाने के लिए इसी सम्पर्क मार्ग से बद्दी बरोटीवाला, मानपुरा स्थित विभिन्न कम्पनियों में काम करने के लिए जाना जाना पडता है।स्कूल कालेज व यूनिवर्सिटी जाने वाले बच्चों के लिए भी यही एकमात्र रास्ता है। बरसात के दिनों में लोगों को नदी में पानी का तेज बहाव आने के कारण नदी पर ही रात दस ग्यारह बजे तक पानी कम होने तक बैठना पडता है। कई बार तो लोग पानी के तेज बहाव में बहते बहते बाल बाल बचे है। अगर इस पुल का निर्माण हो जाता है तो अमरोवा, बैह कोलियां,धार जिस्ट, छलौन्देवाली, मलगन, ततोआ, के लगभग पंन्दह सौ के आस पास लोगों को निजात मिलेगी।
विद्यायक ने गांव के लोगों को विश्वास दिलाया कि छलोंदेवाली सम्पर्क मार्ग खड्ड पर पुल का निर्माण करवाने हेतु प्रयास तेज किए जाएंगे। प्रतिनिधिमण्डल में रामजी चन्देल, मान सिंह, रमेश कुमार, राम रतन, नितिन कुमार, पत राम, बीरवल, पंकज कौण्डल, हेमराज चन्देल, हेमराज, विजय कौण्डल, राज कुमार, पूर्व वार्ड सदस्य रामजीदास कौंडल, पूर्व वार्ड सदस्य, परस राम, राधेश्याम, संजू, दलीप चन्द, ईश्वरदास, मलू आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा बाल ऊना के नवनिर्मित भवन का DC जतिन लाल ने किया निरीक्षण

रोहित जसवाल। ऊना, 24 फरवरी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन की वर्तमान स्थिति और भवन में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के रामपुर बिल्ड़ों के युवक की न्यूजीलैंड में मौत : एक महीना पहले ही पक्का होने के मिले थे पेपर

गढ़शंकर, 6 अप्रैल: गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्ड़ों निवासी और वर्तमान में न्यूजीलैंड में छात्र वीजे के रूप में रह रहे युवक की संक्षिप्त बीमारी के बाद मौत हो गई, जिससे गांव में मातम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब परिवारों के लिए उपलब्ध होगी बेहतरीन उपचार सुविधा …प्रदेश सरकार लाएगी नई स्वास्थ्य बीमा नीतिः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के गरीब परिवारों को इलाज की बेहतरीन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए संस्था सेवा सदैव रहती है तत्पर : खन्ना

एम.बी.ए. की पढ़ाई के लिए संस्था सेवा द्वारा जारी चेक खन्ना ने तनु रानी को सौंपा  होशियारपुर 27 जुलाई :  पूर्व राज्यसभा सांसद व संस्था सेवा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!