छात्राओं को दी मासिक धर्म के प्रति जानकारी : DC ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत एक बूटा बेटी के नाम किया रोपित

by

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में मिशन शक्ति के तहत 100 दिन विशेष जागरूकता शिविर आयोजित
एएम नाथ। चम्बा
उपायुक्त महोदय चम्बा मुकेश रेपसवाल के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत 100 दिन विशेष जागरूकता शिविर के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की थीम पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। इस अवसर पर उपायुक्त ने एक बूटा बेटी के नाम रोपित किया। उपायुक्त महोदय ने बच्चों को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी और हर घर पौधा लगाने और उसकी सेवा करने पर बल दिया ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके। कार्यक्रम के आरम्भ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां की प्रिंसिपल रेखा शर्मा ने उपायुक्त महोदय का स्वागत किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालत्ते हुई इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजकल बच्चों की खरीद फरोख्त बहुत हो रही है l अगर आपके सामने इस तरह का मामला आए तो पुलिस को सूचित करें। उन्होंने महिलाओं तथा बच्चों के लिए चलाई जा रही विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मदर टेरेसा, असहाय संबल योजना, बेटी है अनमोल, विधवा पुनर्विवाह योजना व महिला स्वयं रोजगार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना मिशन शक्ति के उद्देश्य तथा इसके अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति योजना को दो भागों में आवंटित किया गया है। पहले संबल जो कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया गया है जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, नारी अदालत व चाइल्ड हेल्पलाइन शामिल है। इसी के साथ सामर्थ्य जो कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही है। जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, शक्ति सदन व पालना आदि सम्मिलित हैं। कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ. एकता ने मासिक धर्म के प्रति गलत धारणाओं का जोरदार खंडन किया और इस विषय पर छात्राओं को खुल कर बात करने पर बल दिया। सखी वन स्टॉप सेंटर से मधु ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के बारे में बताया कि वह किस प्रकार से घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की सहायता जैसे कानूनी सहायता, स्वास्थ्य संबंधी सहायता और काउंसलिंग करके उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। स्वास्थ्य विभाग से सीआर ठाकुर ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी l इस दौरान जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योति काशव, शिवालिका, तनु महाजन, अरुण चौहान और विकास शर्मा, कोमल के साथ-साथ स्कूल स्टाफ, आंगनबाडी कार्यकर्ता व करीब 150 छात्राएं उपस्थित रही l

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना ‘हर घर नल से जल’ में अग्रणी : जिले ने हासिल किया 100 फीसदी कार्यात्मक नल कनेक्शन लक्ष्य

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 फरवरी. ऊना जिला ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए सभी ग्रामीण परिवारों को शत-प्रतिशत कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए हैं। जिला जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत कक्कड़ में दी कानूनी जानकारियां : मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ उठाएं पात्र लोग: अनीष कुमार

हमीरपुर 09 नवंबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने वीरवार को ग्राम पंचायत कक्कड़ में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्तनपान बच्चों को अनेक रोगों से बचाने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता : प्रधानाचार्य रुचि रमेश

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आरकेएमवी में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शिमला, 05 अगस्त – विश्व स्तनपान सप्ताह, 2023 के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय लोंगवुड़ शिमला के संयुक्त तत्वावधान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एम फिटनेस ऐप किया गया लॉन्च : नीति आयोग के इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हिमाचल: मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां राज्य परिवहन विकास एवं सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार परिवहन क्षेत्र में पारदर्शिता, डिजिटल सुधार, सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!