छेड़छाड़ के आरोपी अध्यापक को किया सस्पेंड : अदालत में 15 छात्राओं के हुए बयान दर्ज

by

एएम नाथ । सिरमौर ।  छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार व छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को विभाग ने निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षक 48 घंटे से अधिक समय से पुलिस हिरासत में हैं, ऐसे में नियमानुसार उनपर यह कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशों में उन्होंने कहा है कि टीजीटी (नॉन मेडिकल) राकेश कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 व पॉक्सो एक्ट सेक्शन 10 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

ऐसे में वह 21 जून से पुलिस हिरासत में हैं। नियमानुसार लगातार 48 घंटे से अधिक पुलिस हिरासत में होने के चलते उन्हें आगामी आदेशों तक निलंबित किया गया है। उधर, इस मामले में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग को जांच का जिम्मा भी सौंपा गया है। उधर, सोमवार को इस मामले में स्कूल की 15 छात्राओं के 164 के तहत अदालत के समक्ष बयान दर्ज हुए हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। जबकि आरोपी शिक्षक पुलिस रिमांड पर है, उन्हें मंगलवार को पुनः अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि शुक्रवार को यह मामला विद्यालय प्रशासन के संज्ञान में शिक्षा संवाद के दौरान आया था। इसके बाद यौन उत्पीड़न समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में लिखित व मौखिक शिकायतकर्ता छात्राओं को समिति सदस्यों के सामने अपना पक्ष रखने को कहा गया। इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय के एक गणित अध्यापक पर उनके साथ गंदा व्यवहार करने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए थे। हालांकि स्कूल प्रबंधन के मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई न होने पर शनिवार को लोगों ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया था।

इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उधर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग डॉ. हिमेंद्र बाली ने बताया कि निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, एसपी एनएस नेगी ने बताया कि 15 छात्राओं के अदालत के समक्ष बयान दर्ज करवा लिए गए हैं। आरोपी शिक्षक पुलिस रिमांड पर है।

नशीली दवा के मामले में दो और व्यक्ति गिरफ्तार
वहीं, विशेष गठित पांवटा पुलिस टीम ने यमुनाघाट बैरियर पर 2,982 नशीले कैप्सूल व गोलियों समेत दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों से कड़ी पूछताछ में दो अन्यों के नाम सामने आए। जांच टीम ने इनके दो और साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। अदालत से दोनों को 25 जून तक का पुलिस रिमांड मिला है। बता दें कि उपमंडल पांवटा साहिब पुलिस की विशेष (डिटेक्शन सेल) टीम ने यमुनाघाट बैरियर पर नाके के दौरान बाइक सवार दो लोगों को रुकवाया। अं

बोया निवासी नरेंद्र कुमार और गोविंद राम के कब्जे से 2,386 नशीली कैप्सूल और 596 नशीली गोलियां बरामद हुईं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को अदालत से पुलिस रिमांड मिला है। इन आरोपियों से पूछताछ पर दो अन्य मुंशी राम निवासी अंबोया तथा गीता राम निवासी कंडेला का नाम सामने आया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को अदालत से बुधवार तक का पुलिस रिमांड मिला है। थाना प्रभारी पांवटा साहिब देवी सिंह नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशीली दवा मामले में अब चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इस मामले की गहनता से जांच चल रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों को देश का नाम भी नहीं पता : विधायक करेंगे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से शिकायत

भरमौर : हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र पांगी का ऐसा प्राथमिक स्कूल है, यहां पर पढ़ने वाले बच्चे अपने देश का नाम भी नहीं जानते । इसका खुलासा तब हुआ, जब बुधवार को भरमौर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला को बुरी तरह पीटा,बेड़ियों में बांधा-जंजीर को लगाया ताला

एएम नाथ। करसोग: हिमाचल के मंडी जिला के करसोग में एक महिला को बेड़ियों में बांधने का वीडियो सामने आया है। महिला की बुरी तरह से पिटाई के बाद,उसके पांव में बेड़ियां लगाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग के सोरता, बखरौट और चिंडी में मतदाताओं को ईवीएम संचालन प्रक्रिया के बारे में किया जागरूक

करसोग :   करसोग विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत चुनावों में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस क्षेत्र में मतदान और ईवीएम संचालन प्रक्रिया बारे जागरूकता अभियान चलाया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में जिला में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

शिमला, फरवरी 29 – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां बचत भवन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में जिला में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ...
Translate »
error: Content is protected !!