जगह जगह शिविर लगाकर आटा दाल के फार्म भरवा कर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी ने किया सिर्फ ड्रामा..निमिषा मेहता।

by

गढ़शंकर । आम आदमी पार्टी सरकार व हल्का विधायक डिप्टी स्पीकर द्वारा हल्का गढ़शंकर में बीते दिनों आटा दाल के राशन कार्ड बनाने के लिए जगह जगह शिविर लगाकर फार्म भरवा कर गढ़शंकर के लोगो को गुमराह करने की कोशिश की है , यह आरोप बरिष्ठ नेत्री निमिषा मेहताने गढ़शंकर में पत्रकार वार्ता दौरान लगाते हुए हल्का विधायक डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी पर तीखे हमले करते हुए कहा कि इस तरह छल फरेव कर लोग गुमराह होने वाले नहीं है। गढ़शंकर के लोग बहुत समझदार है। इस तरह की लोगो को गुमराह करने की हरकतों का जवाब डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी को आने वाले दिनों में चुनावों में देगें। निमिषा मेहता ने कहा कि सरकारी अधिकारियों का ताम झाम लेकर जगह जगह शिविर लगाकर आटा दाल के फार्म भरवा कर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी ने सिर्फ सियासी ड्रामा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनवरी 2024 के अंतिम हफ्ते में बकायदा केबीनेट मीटिंग के बाद ऐलान किया था कि जिन लोगों के राशन कार्ड काटे गए हैं उन्हें बहाल कर दिया गया है लेकिन हल्का विधायक द्वारा लोगों से फार्म भरवा कर डेढ़ महीने तक गुमराह करने की कोशिश की जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया पहले ही बहाली का ऐलान चुके थे।
निमिषा मेहता ने कहा कि डिप्टी स्पीकर को यह बताना चाहिए कि
उसकी ताकत मुख्यमंत्री से अधिक है या फिर मुख्यमंत्री का ऐलान झूठा था।

निमिषा मेहता ने कहा कि रद्द किये राशन कार्ड ही बहाल होने थे और किसी को भी दोबारा फार्म भरने की जरूरत नहीं थी यही मुख्यमंत्री का ऐलान था लेकिन हल्का विधायक द्वारा इलाके में शिविर लगाकर मजबूर लोगों को गुमराह करने की बनाने की घटिया राजनीतिक खेल खेली गई है। निमिषा मेहता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा10 लाख से अधिक लोगों के राशन कार्ड 2023 के शुरुआत में काट दिए थे और करीब 12 महीने लोग मुफ्त के राशन की सुविधा व सेहत बीमा योजना का फायदा उठाने से बचित रह गए। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनावों को देखते हुए काटे गए राशन कार्ड बहाल किये गए हैं और चुनावों के बाद फिर से काट दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि विधायक व बताए कि उन्होंने 12 महीने लोगों के राशन कार्ड क्यो कटवाये जिसके उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ी। निमिषा मेहता ने कहा कि अव फरवरी व मार्च का राशन लोगों को मिलेगा और अगर हल्के में किसी के साथ अन्याय होता है तो वह उनसे संपर्क करें। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ किये अन्याय को इलाके के लोग भूलेंगे नही और  इसका सबक लोकसभा चुनावों में सिखाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर लगाया

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के प्रिं डॉ जसपाल सिंह के निर्देश पर एनएसएस यूनिट के इंचार्ज प्रो बलबीर कौर व प्रो राजिंदर प्रसाद की अगुवाई में कालेज में सात...
article-image
पंजाब

वित्त मंत्री चीमा ने कर्मचारियों को दिया भरोसा : बजट सेशन के दौरान हल कर दी जाएंगी समस्याएं

चंडीगढ़ : पंजाब में काम करते मान भत्ते वर्करों, मुलाजिमों तथा पैंशनर्स की मांगों संबंधी पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स फ्रंट के 13 सदस्यीय शिष्टमंडल की महत्वपूर्ण बैठक वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ...
article-image
पंजाब

स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर कार्यक्रम के तहत देहरा में विकास कार्यों की समीक्षा

विधायक कमलेश ठाकुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न राकेश शर्मा l देहरा/तलवाड़ा :  स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर कार्यक्रम के अंतर्गत नगर परिषद देहरा में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, ठोस कचरा प्रबंधन तथा शहरी विकास से...
article-image
पंजाब , समाचार

गुरुद्वारा सिंघ सभा गढ़शंकर में 21 विशेष गुरमति समागमों की लड़ी का 15 गुरमति समागम संपन्न

गढ़शंकर, 8 अक्टूबर : गुरु नानक मिशन सेवा सोसायटी व गुरु की रसोई नवांशहर द्वारा धन धन गुरु नानक देव जी महाराज का 554व प्रकाश पर्व जोकि 4,5 व 6 नवंबर को जिला स्तर...
Translate »
error: Content is protected !!