जनगणना–2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर दिया प्रशिक्षण

by

एएम नाथ। चम्बा, 13 मार्च : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला चम्बा में जनगणना–2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं आवासों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 12 मई से 10 जून तक आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण 9 फरवरी से 5 मार्च 2027 तक संचालित होगा। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक गतिविधियों में से एक है।
उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएगी। इसके लिए स्मार्टफोन आधारित मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग किया जाएगा, जिससे डेटा का संकलन और प्रसंस्करण पहले की तुलना में अधिक तेज़ और सटीक तरीके से किया जा सकेगा।
उपायुक्त ने जिलावसियों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में पूरा सहयोग दें और प्रगनणकों को सही जानकारी उपलब्ध करवाएं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निदेशक अनिल कुमार ने अधिकारियों को जनगणना से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं तथा संचालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर इस कार्य में तैनात किए जाएंगे, जो घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्र के अनुसार जानकारी एकत्रित करेंगे। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण सामग्री का गहन अध्ययन करें तथा जनगणना कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया गया तथा जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए समन्वय और बेहतर योजना पर बल दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज,एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह, एसडीएम चुराह राजेश कुमार, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, एसडीएम भरमौर विकास शर्मा, सहायक आयुक्त राहुल धीमान, जिला राजस्व अधिकारी डॉ विक्रमजीत सिंह, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल , नोडल अधिकारी कपिल कुमार व विभिन्न तहसीलों के तहसीलदार और उप तहसीलों के नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 दोस्‍तों की मौत का 1 म‍िनट 10 सेकंड का साहमने आया वीड‍ियो : हाथ में स‍िगरेट, कार की स्‍पीड 120 से ऊप

उदयपुर :    उदयपुर में गत शनिवार को कार एक्सीडेंट में 4 दोस्तों की मौत के पहले का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें कार की स्पीड 100,120 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक मलेंद्र राजन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीणी लाड़थ के मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत : विद्यार्थी डिजिटल उपकरणों का करें सदुपयोग: मलेंद्र राजन

राकेश शर्मा ,  इंदौरा, 29 दिसंबर। विधायक मलेंद्र राजन ने शुक्रवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीणी लाड़थ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में जल्द आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू की जाए : प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी मशीनरी खुलकर दुरुपयोग कर रही

शिमला : हिमाचल कांग्रेस ने राज्य में जल्द चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि प्रदेश के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*मणिमहेश यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को सकुशल घर पहुंचाने के लिए सरकार प्रयासरत : कमलेश ठाकुर*

देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लगातार लिया जा रहा अपडेट सभी लोग सुरक्षित, अफवाहों से बचें, प्रशासन हर संभव मदद प्रदान कर रहा राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा । विधायक देहरा कमलेश ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!