जनजातीय क्षेत्रों का समग्र एवं संतुलित विकास-बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : कुलदीप सिंह पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाग लिया

जनजातीय नायक भगवान विरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर भरमौर में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय समारोह

जिला किन्नौर, लाहौल व स्पीति, चंबा के कलाकारों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

एएम नाथ। चंबा, (भरमौर) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 5वें राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाग लिया।


जनजातीय नायक भगवान विरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर उपमंडल मुख्यालय भरमौर के हेलीपैड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।


उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता आंदोलन तथा जनजातीय समुदाय के अधिकारों के संरक्षण में दिए गए महान योगदान को नमन किया।


उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों और सामाजिक शोषण के विरुद्ध संगठित संघर्ष कर जनजातीय समुदाय में जागृति पैदा की जो राष्ट्र के स्वतंत्रता इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान परिदृश्य में जनजातीय क्षेत्रों की चुनौतियों का समुचित समाधान एवं लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा इन क्षेत्रों का समग्र एवं संतुलित विकास ही बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता आंदोलन के महान जननायक महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, विट्ठलभाई पटेल सहित अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान का भी स्मरण किया।


कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास की सुदृढ़ नींव प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार ने रखी जिसे वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में आगे बढ़ाते हुए नई दिशा प्रदान की।


उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने कार्यकाल में जनजातीय क्षेत्रों के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के विकास को लेकर कार्यान्वित की जा रही विभिन्न नीतियों, कार्यक्रमों, योजनाओं का उल्लेख करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए शुरू किए गए नवोन्मेषी कार्यक्रम आज राष्ट्रीय स्तर पर एक मिसाल बन रहे हैं जो राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रमों की निरंतरता में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में योगदान देने वाले अधिकरियों-कर्मचारियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।


कार्यक्रम में जिला किन्नौर, लाहौल व स्पीति सहित चंबा के पांगी तथा भरमौर उपमंडलों की पारंपरिक लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सांस्कृतिक दलों एवं कलाकारों ने खूब समां बांधा। इस दौरान सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को लेकर प्रदर्शनी इकाइयां भी लगाई गई।
इससे पहले अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने कार्यक्रम में स्वागत संबोधन रखते हुए जनजातीय उपमंडल भरमौर के तहत 1 से 14 नवंबर तक गौरव दिवस कार्यक्रम की निरंतरता में आयोजित की गईं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की।


अध्यक्ष जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम सुरजीत भरमौरी, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, ब्रह्मानंद ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, वन अरण्यपाल राकेश कुमार, संयुक्त निदेशक जनजातीय विकास विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में एक बड़ी पहल है ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने ग्राम पंचायत काले अंब में सुनीं लोगों की समस्याएं हमीरपुर 17 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

280 लाख से बन रही टाण्डा होल्टा टाण्डा सड़क : सीपीएस पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन प्रयासों की सराहना

बनोडू और आइमा में लगेंगे सब-स्टेशन : आशीष पालमपुर, 6 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने मौलीचक्क में पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्यातिथि...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवाओं को सरकार 60 दिनों के भीतर उन्हें काबिलियत के अनुसार नौकरी देगी , हम सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए : मुख्यमंत्री सखुविंद्र सिंह सुक्खू

धर्मशाला : प्रदेश के युवाओं को सरकार 60 दिनों भीतर उन्हें काबिलियत के अनुसार नौकरी देगी। प्रदेश हित में सरकार कड़े कदम उठाने से गुरेज नहीं करेगी, एक लाख बेरोजगारों को सरकारी और गैर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गलत दावा किया तो हर प्रोडक्ट पर 1 करोड़ जुर्माना लगा देंगे : सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद को कई रोगों के संबंध में अपनी दवाओं के बारे में विज्ञापनों में ‘झूठे’ और ‘भ्रामक’ दावे करने के प्रति किया आगाह

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने हर्बल उत्पादों का कारोबार करने वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को कई रोगों के संबंध में अपनी दवाओं के बारे में विज्ञापनों में ‘झूठे’ और ‘भ्रामक’ दावे करने के...
Translate »
error: Content is protected !!