जनवादी स्त्री सभा ने महिला पहलवानों के संघर्ष के समर्थन में सांसद बृज भुषण का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर । जनवादी स्त्री सभा की प्रदेशिक इकाई के आहवान पर स्थानीय डॉ. भाग सिंह हाल गढ़शंकर में रशपाल कौर की अध्यक्षता में जनवादी स्त्री सभा, गढ़शंकर की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेशिक नेता बीबी सुभाष मट्टू , नीलम रानी अध्यक्ष जनवादी स्त्री सभा होशियारपुर, महासचिव होशियारपुर सुरिंदर कौर चूँबर ने शिरकत की और संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने देश की गौरव स्वर्ण पदक जीतने वाली पहलवान बेटियों का शोषण किया है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशो पर एफआईआर तो दर्ज हो गया लेकिन अब तक मोदी सरकार कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बचाने में लगी है। न्याय पाने के लिए लड़कियों को जंतर-मंतर पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा जनवादी स्त्री सभा बेटियों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करती हैं और जब तक बृज भूषण को ग्रिफ्तार नही किया जाता तव तक संघर्ष जारी रखा जाएगा । जिसके बाद मार्च मरते हुए चंडीगढ़ चौक गढ़शंकर में सांसद बृज भूषण शरण सिंह का पुतला फूंका गया। इस मौके पर कमलजीत कौर वधान, बलजीत कौर, तजिंदर कौर कश्मीर कौर महिंदर कौर, कैप्टन करनैल सिंह, प्रेम राणा, अवतार सिंह नामदार कृष्ण सिंह रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

47 पंजाबियों समेत 119 लोग गिरफ्तार : कनाडा में पुलिस ने 556 कारें चोरी की बरामद की , कारों की कीमत 17 करोड़ रुपए

कनाडा में कार चोरी करने पर 47 पंजाबियों समेत 119 लोग पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने इनसे चोरी की हुई 556 कारें बरामद की हैं। इन कारों की कीमत 17 करोड़ रुपए।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोरांवाली में दो गुटों में खुनी झड़प में तीन की मौत ,2 गंभीर घायल : पुरानी रंजिश को लेकर दोनों गुटों में हुए टकराव में तेजधार हथियार और गोलियां चली

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव मोरावाली में उस समय दहशत फैल गई जब दो गुटों में तेजधार हथियारों व गोलियां चलने से हुई खूनी झड़प में एक गुट के तीन लोगो की मौत और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘सुक्खू भाया, सुक्खू भाया…जंगली मुर्गा किसने खाया’-हाथों में मुर्गे की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचा विपक्ष : सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

मुर्गा प्रकरण में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन एएम...
article-image
पंजाब

पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही हैं ग्रामीण वन प्रबंधन समितियां : कुलदीप सिंह पठानिया 

पर्यावरण संतुलन के लिए जल, जंगल और जमीन को बचाए रखना परम आवश्यक एएम नाथ। चम्बा  : वन मंडल डलहौजी के अंतर्गत ग्राम पंचायत घटासनी स्थित वन विश्राम गृह ममूल परिसर में वन विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!