*जनसमस्याओं के समाधान के लिए म्योल व दरकाटा पहुँचीं कमलेश ठाकुर*

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 3 अप्रैल। देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर कर गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। विधायक गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत आज बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत म्योल और दरकाटा पहुंची विधायक कमलेश ठाकुर ने यह उद्गार व्यक्त किए। कमलेश ठाकुर ने म्योल और दरकाटा में लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना तथा उनके निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास को प्राथमिकता देते हुए देहरा की हर पंचायत में विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा 5-5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा की जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है इसलिए उनका एकमात्र ध्येय देहरा वासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अगर कोई समस्या लेकर आता है तो उसको दूर करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी योजना के साथ सरकार काम कर रही है। विधायक ने कहा कि उनके कार्यकाल में ही देहरा में विद्युत विभाग, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग के सर्किल ऑफिस खोले गए हैं, जिससे यहां विकास कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही देहरा को पुलिस जिला भी बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि देहरा के 8 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सोलर पैनल लगाने के लिए चिन्हित किया गया है और जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा जिससे विद्यालयों में हर समय बिजली उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही देहरा के 8 विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए भी सरकार द्वारा स्वीकृति दे दी गई है, जिससे विद्यार्थी लाइब्रेरी में इंटरनेट व कंप्यूटर जैसी आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से अध्ययन कर सकेंगे। विधायक ने कहा कि त्रिपल से मेवा सड़क के लिए 6 करोड़ रुपए नाबार्ड के अंतर्गत स्वीकृत हो चुके है और जल्द इसका कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
इस दौरान विधायक का ग्राम पंचायत म्योल और दरकाटा पहुंचने पर ग्राम वासियों और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। म्योल पंचायत के पूर्व प्रधान बलबीर सिंह ने बनखंडी से नौशहरा सड़क के सुधारीकरण के लिए 6 करोड़ रुपए मंजूर करने के लिए विधायक का धन्यवाद किया। स्थानीय लोगों द्वारा बरोटा जंज घर की मरम्मत की मांग को लेकर विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों को रेजोल्यूशन बनाने के बाद संबंधित राशि उपलब्ध करवाने की बात कही।
*यह रहे उपस्थित*
इस अवसर पर डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग गुरबचन, सहायक अभियंता विद्युत अरविंद धीमान, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग मुनीश चौधरी, प्रधान ग्राम पंचायत म्योल मंजू बाला, पूर्व प्रधान बलबीर, वार्ड मेंबर दीपिका, चीना देवी, पूनम भूरिया, प्रधान ग्राम पंचायत बनखंडी विजय चौधरी, बूथ प्रधान महावीर, लंबरदार व्यास देव, पवन, पुष्पेंद्र, इंद्रजीत, कैप्टन प्यार चंद, महिला मंडल प्रधान सुनीता गुलेरिया, निर्मल गुलेरिया, बूथ प्रधान नरेंद्र सिंह, अरुण कुमार सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के आशीष शर्मा हमीरपुर से 1571 मतों से जीते : मतगणना के पहले चार राउंडों में आगे रहे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, उसके बाद पिछडे़

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ कड़ा मुकाबला एएम नाथ। हमीरपुर 13 जुलाई। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के बीच हुए कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को 58 मतदान केंद्रों पर और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में तीन मृतकों सहित 7 लोगो के जाली आधार कार्ड बनाकर पहले मुख्त्यारनामा करवाया फिर बेच दी गई करोड़ों की जमीन : डीएसपी ने शिकायत मिलने की बात को स्पष्ट तौर पर नाकारा , रीडर ने कहा नंबरी नहीं है दस्ती होगी

एनआरआई ने डीएसपी गढ़शंकर को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गढ़शंकर, 5 सितंबर :  गढ़शंकर के गांव पनाम में करोड़ो की 44 कनाल, पांच मरले जमीन को तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे पर पुलिस की बेमिसाल करवाई : चिट्टा तस्करी में पुलिस कर्मी, सरकारी चालक और फोटोग्राफर सहित 7 गिरफ्तार

एएम नाथ । पालमपुर :  हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करों पर पुलिस का एक्शन जारी है. कांगड़ा पुलिस ने अब सात लोगों को गिरफ्तार किया है. अहम बात है कि गिरफ्तार चिट्टा तस्करी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपत्तियों का समयबद्ध समाधान किया जाए सुनिश्चित : मुकेश रेपसवाल

वन मंडल डलहौजी से संबंधित विभिन्न एफसीए मामलों की प्रगति को लेकर बैठक आयोजित कहा, द्वितीय चरण के अंतर्गत मामलों की अनुपालना शीघ्र सुनिश्चित बनाई जाए एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की...
Translate »
error: Content is protected !!