नर सेवा नरायण सेवा संस्था ने गोद लिए स्कूल बाड़थल मधाना में बच्चों को बांटे ट्रेक सूट

by

सभी बच्चे ट्रेक सूट पाकर काफी खुश नजर आए

स्कूल की पांच मेधावी छात्राओं को छात्रवृति देने की घोषणा की
प्राईमरी स्कूल के बच्चों को भी संस्था देगी वर्दी

बीबीएन, 23 अप्रैल (तारा) : बद्दी के नर सेवा नरायण सेवा संस्था ने गोद लिए वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को बाड़थल मधाना में जाकर सभी बच्चों को ट्रेक सूट प्रदान किए। इस मौके पर स्कूल के एक मेधावी छात्रा आदिति ठाकुर को भी हर माह छात्रवृति लगाई गई। इस छात्रा को संस्था की ओर से पढाई का खर्चा प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर संस्था की ओर बच्चों को मिठाई भी बांटी गई।
नर सेवा नरायण सेवा संस्था की ओर से इस स्कूल में इससे पहले वाटर कूलर, सर्दियो में गर्म स्वेटर, स्कूली बैग, कंप्यूटर भी दिए जा चुके है। स्कूल के वार्षिक समारोह में संस्था के मुख्य संरक्षक देवव्रत यादव ने बतौर मुख्य अतिथि स्कूल मंु बच्चों को ट्रेक सूट व शौचालयों के लिए टायलट क्लीनर देने की घोषणा की थी। जिसके तहत संस्था के संयोजक राधा गोबिंद मंत्री, संयुक्त सचिव निर्मल चंदेल के साथ वह स्कूल पहुंचे और बच्चों को अपने हाथों से ट्रेक सूट दिए। इसमें गर्मी व सर्दी के दोनों प्रकार से सूट दिए गए। ट्रेक सूट पाकर स्कूली बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।
स्कूल की जमा दो की छात्रा शिवानी ठाकुर व आदिति ठाकुर ने संस्था के पदाधिकारियों का इस पुनीत कार्य के लिए दिल की गहराईयों से स्वागत किया। आदिति ने इस मौके पर एक भजन भी सुनाया। संस्था के संयोजत राधा गोबिंद मंत्री ने दूर दराज के इस स्कूल को अपनी संस्था की ओर से सहयोग करने के लिए अपना सौभाग्य बताया। बच्चों की शालीनता व आदर भावना को देख कर वह काफी प्रसन्न नजर आए।
मुख्य संरक्षक देवव्रत यादव ने कहा कि संस्था इस स्कूल की पांच और गरीब मेधावी छात्राओं को छात्र वृति देना चाहते है। इसके लिए उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार व उप प्रधानाचार्य प्रेम सिंह का पांच बच्चियों के नाम देने को कहा गया। जैसे ही उनका नाम पता मिल जाएगा। उनका अगले माह से छात्रवृति शुरू हो जाएगी। उन्होंने प्राईमरी स्कूल के 40 बच्चों को वर्दी देने का घोषणा की। उनका मानना है कि लोग तीर्थ स्थानों पर जाकर गरीबों को सेवा करते है लेकिन इन मासूम बच्चों को साथ बिताया गया उनका समय हमेशा यादगार रहेगा।
इनसेट
संस्था के संयोजक राधा गोबिंद मंत्री, संरक्षक देवव्रत यादव व संयुक्त सचिव निर्मल चंदेल ने स्कूल के छात्रा आदिति ठाकुर को छात्र वृति प्रदान की। उन्होंने छात्रा को खूब मेहनत करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। जिससे वह अपने स्कूल व परिजनों को नाम ऊंचा करे।
स्कूल के लिए हिम कार्प कंपनी के संचालक दुर्गा शंकर व अजय चौहान ने स्कूल के लिए सनेटरी का सामान दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा, उपप्रधानाचार्य प्रेम सिंह, लेखराज, रजनीश ठाकुर समेत स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाड़थल मधाना के छात्र ट्रेक सूट लेकर संस्था के पदाधिकारी व अध्यापकों के साथ

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एपीएमसी के चेयरमैन ललित ठाकुर 8 अगस्त से 13 अगस्त तक रहेंगे पांगी प्रवास पर

किसानों के लिए प्राकृतिक खेती पर मुख्यमंत्री के आदेश पर करेंगे शिवरों का आयोजन एएम नाथ। चम्बा : एपीएमसी के अध्यक्ष एवं निदेशक हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ललित ठाकुर 8 अगस्त से 13...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

समाज सेवी व पत्रकार रोहित कुमार जसवाल की माता के देहांत पर राजनितिक , धार्मिक , समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दुःख प्रकट किया

पत्रकार रोहित कुमार की माता के देहांत के बाद उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गरुड़ पुराण के पाठ का 18 अक्टूबर को भोग डाला जाएगा और स्मृति सभा का भी आयोजन किया जाएगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

NPS के अंशदान के बराबर कर्ज लेने की अनुमति की मांग : मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मीटिंग में उठाई

दिल्ली : हिमाचल प्रदेश को नेशनल पेंशन स्कीम के अंशदान के बराबर कर्ज लेने की अनुमति दी जाए। यह मांग मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ दिल्ली में हुई...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सम्मान से परिणाम तक: मेयर सौरभ जोशी ने शुरू किया चंडीगढ़ का पहला वार्ड-वार मेगा डीप क्लीनिंग अभियान

सेक्टर-15 से हुई शुरुआत, सफाई मित्रों के पैर धोकर किया सम्मान; अगले चरण में वार्ड 4, 5 और 6 में चलेगा अभियान पुनीत महाजन ।  चंडीगढ़, 16 जून । चंडीगढ़ को स्वच्छ, हरित और...
Translate »
error: Content is protected !!