जनहित में मेहनत व ईमानदारी के साथ काम करें अधिकारी: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने जनता दरबार में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
होशियारपुर, 05 अगस्त : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज अपने कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों का बिना देरी निपटारा यकीनी बनाया जाए। कैबिनेट मंत्री ने आज 300 से अधिक मामलों की सुनवाई की व मौके पर संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से निर्देश दिए। उन्होंने अपने विभाग व अन्य विभागों से संबंधित अधिकारियों को जन हित में मेहनत व ईमानदारी से काम करने के लिए कहा।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रदेश के मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस लिए हम सभी का फर्ज है कि पंजाब की उन्नति के लिए कोई कमी न छोड़े और मिलकर पंजाब को एक खुशहाल प्रदेश के तौर पर स्थापित करें।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए वचनबद्ध है और लोगों की जायज समस्याओं को समयबद्ध ढंग से हल करने को प्राथमिकता दी जा रही है। इस मौके पर स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, शिक्षा, जल सप्लाई व सेनीटेशन, सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य व आपूर्ति, ड्रेनेज, माइनिंग, कृषि, परिवहन, सहकारी, नगर निगम, डेयरी विकास, बिजली विभाग आदि से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही हल किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों की हर समस्या को समयबद्ध ढंग से दूर करना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

में नहाने गए चार लोगों की मौत… एक-दूसरे को बचाने में चारों की गई जान

एएम नाथ । धर्मशाला :  गर्मी से राहत पाने के लिए खड्डों-नालों में उतरना जानलेवा साबित होने लगा है। चार जिलों में खड्डों-नालों में पांच लोग डूब गए। चार के शव बरामद हो गए...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी की सरकार ने किए वादे पूरे नहीं किये- भुल्लेवाल राठां

गढ़शंकर, 25 सितम्बर: गढ़शंकर से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक सरदार सुरेंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां ने आज गढ़शंकर स्थित अपने कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक की। इस मौके उन्होंने संबोधित करते कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल के सीएम का नाम फाइनल : बीजेपी सूत्र ने दूर किया सारा कंफ्यूजन

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली 207 सीटों की प्रचंड जीत के बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर राज्य का नया मुख्यमंत्री कौन होगा. बीजेपी में आखिरी...
Translate »
error: Content is protected !!