जन्मदिवस पर एडवोकेट संजय कुमार जैन ने कराया विशाल भंडारा, 600 जरूरतमंदों को कराया भोजन

by

पुनीत महाजन : पंचकुला, 24 जून। समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए सब की सेवा, रब की सेवा ट्रस्ट के महासचिव एवं श्याम परिवार ट्रस्ट के फाउंडर ट्रस्टी, समाजसेवी एडवोकेट संजय कुमार जैन ने अपने जन्मदिवस के पावन अवसर पर पंचकुला सेक्टर-16 स्थित अग्रसेन चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवा, करुणा और मानवता का संदेश देते हुए जरूरतमंदों को भोजन प्रसाद वितरित किया।
एडवोकेट संजय कुमार जैन ने कहा कि जन्मदिवस जैसे शुभ अवसर पर जरूरतमंद एवं भूखे लोगों को भोजन करवाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने बताया कि प्रातः 11:30 बजे कन्या पूजन के साथ भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसके उपरांत लगभग 600 राहगीरों, श्रमिक भाइयों एवं जरूरतमंद लोगों को श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसाद वितरित किया गया।
भंडारे के आयोजन में राकेश बिहारी गुप्ता, दीपक बंसल, दिनेश गुप्ता सहित सब की सेवा, रब की सेवा ट्रस्ट के सेवादारों एवं एडवोकेट संजय कुमार जैन के परिवारजनों ने सक्रिय सहयोग दिया। सभी ने मिलकर पूरी श्रद्धा एवं समर्पण भावना के साथ सेवा कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने एडवोकेट संजय कुमार जैन को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं केक कटवाकर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम के दौरान सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला बताते हुए इसकी सराहना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल टीचर्स से मिलने चौड़ा मैदान पहुंच कर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी मांगों को मजबूती से उठाने का दिया ashwasn

एएम नाथ। शिमला  : मंडी  दौरे से वापस आकर नेता प्रतिपक्ष रात सवा नौ बजे सीधे चौड़ा मैदान पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल टीचर से मुलाकात की। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं दिल्ली से किए यह 3 वायदे नहीं पूरा कर सका : केजरीवाल का कबूलनामा ! …. चुनाव में पड़ सकता है भारी

नई दिल्ली :  दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले पांच सालों में अपनी सरकार के प्रदर्शन पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री को देवेन्द्र सिंह श्याम ने कॉफी टेबल बुक की भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह श्याम ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को बैंक की कॉफी टेबल बुक भेंट की। उन्होंने अवगत करवाया कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लासानी शहादत को समर्पित गुरमति कार्यक्रम : चार साहिबजादों, माता गुजर कौर, शहीद हरशरण कौर और समूह सिंहों शहीदों की शहादत को समर्पित शब्द गुरमति कार्यक्रम का आयोजन

गढ़शंकर :  गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी और सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर ने गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन कमेटी के सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!