जन समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सरकार की प्राथमिकता : पठानिया

by
एएम नाथ। शाहपुर 30 अक्तूबर : उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड 3 के अन्तर्गत ढुलयार में लोगों की समस्याओं को सुना । इस अवसर पर लोगों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए वचनबद्ध है । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने अभी हाल ही में प्रदेश के दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार में लोगों के मध्य रहते हुए उनके दुःख- दर्द को जाना और उनकी समस्याओं को सुना । उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम इस बात का साक्षात प्रमाण है कि प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के शीघ्र निदान हेतु कितनी संवेदनशील है । उन्होंने कहा कि नप शाहपुर में विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं और उन्हें शीघ्र पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस वार्ड की जो भी मांगें उनको बताई गई हैं उन्हें शीघ्र ही पूरा किया जाएगा ।उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक समस्या का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश वासियों को दीपावली के पावन पर्व की बधाई भी दी । ढुलयार पहुँचने पर स्थानीय लोगों द्वारा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के लोकप्रिय विधायक का बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । स्थानीय वासी विंदा ठाकुर एवं पार्षद आजाद सिंह ने उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया का ढुलयार पहुँचने पर स्वागत किया एवं आभार जताया । उन्होंने अपने वार्ड से सम्बंधित कुछ माँगों को भी उनके सम्मुख रखा । इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, सहायक अभियंता विद्युत विक्रम शर्मा, उपसचेतक के सलाहकार विनय, एचआरटीसी बीओडी के निदेशक विवेक राणा, डीडी शर्मा,नप शाहपुर की अध्यक्ष उषा शर्मा, उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया ,पार्षद निशा शर्मा,आजाद सिंह, विंदा ठाकुर ,कपिल कैप्टन भीम सिंह,महेन्द्र सिंह, विवेक, अनिल, मनोज, छिंदा, बलजीत के इलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 घंटे चिता पर मां का शव : 2 बेटियां लड़ती रही डेड बीघा जमीन के टुकड़े के लिए

मथुरा : बेटियों ने मां के अंतिम संस्कार से पहले बेहद ही शर्मशार करने वाली हरकत कर डाली है। बेटियों ने संपत्ति बंटवारे को लेकर मां का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। तीनों बेटियां इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युकां जिला अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया ने टिक्करी पंचायत के प्रभावित परिवारों को बांटी फौरी राहत राशि

भारी बरसात के चलते भटियात क्षेत्र में हुआ काफी नुकसान एएम नाथ। चम्बा : युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री सुनाभ सिंह पठानिया ने शनिवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिक्करी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के मंत्री सड़कों पर उतरी, कहीं सांत्वना दी कहीं अधिकारियों को फटकारा

नई दिल्ली।  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला सम्मान निधि को लेकर अहम बैठक बुलाई है। साथ ही, दिल्ली बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इस बीच, सीएम रेखा गुप्ता समेत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को महिला सम्मान निधि के तहत ₹3000 एक साथ दिए जाएंगे : प्रदेश की महिला सम्मान निधि बंद करने को कोई प्रश्न ही नहीं अगर केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना जब चुनाव के दौरान जारी रह सकती – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना तहत चुनाव प्रक्रिया के बाद जून में प्रदेश की पात्र महिलाओं को महिला सम्मान निधि के तहत ₹3000 एक साथ दिए जाएंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!