जमानत खारिज : रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार ट्राई के वरिष्ठ अधिकारी की अदालत ने को जमानत पर रिहा करने से किया इन्कार

by
एएम नाथ। शिमला : विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) डॉ. परविंदर सिंह अरोड़ा की अदालत ने आरोपी नरेंद्र सिंह रावत निवासी उत्तराखंड (वर्तमान पता-ग्रेटर नोएडा (पश्चिम), गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश) को जमानत पर रिहा करने से इन्कार किया है।
               न्यायाधीश ने टिप्पणी की कि याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोप पुख्ता हैं और गंभीर प्रकृति के हैं। खास तौर पर उस वरिष्ठ पद को देखते हुए, जिस पर वह आसीन है। इस स्तर पर उसे जमानत पर रिहा करना न्याय के हित में नहीं होगा। आरोपी पिछले 18 दिनों से कैथू जेल में न्यायिक हिरासत में है। शिकायतकर्ता केबल ऑपरेटर ने शिमला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को शिकायत दी थी। इसके बाद सीबीआई ने 2 जनवरी को सिरमौर के एक केबल ऑपरेटर से अनुपालन मामलों में लाभ पहुंचाने के लिए कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में नरेंद्र को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया था। उसे रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथ पकड़ गया था।
आरोपी ने कथित तौर पर ऑपरेटर से राज्य के अन्य पांच लाइसेंसधारक केबल ऑपरेटरों की ओर से तिमाही निष्पादन रिपोर्ट जैसे नियामक दस्तावेजों के मूल्यांकन में पक्षपात के लिए रिश्वत देने को भी कहा था। सीबीआई के मुताबिक रिश्वत का उद्देश्य मंत्रालय से उनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश न करना था। उधर, सीबीआई का तर्क है कि रिश्वत लेने के मामले में ट्राई के अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। यह भी तर्क दिया गया है कि इस मामले से संबंधित कुछ दस्तावेज अभी भी आरोपी के विभाग से एकत्र किए जाने हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा हेतु धर्मशाला में बैठक आयोजित उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने दिए दिशा-निर्देश

एएम नाथ। धर्मशाला :: धर्मशाला में आज उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहलवानों ने पुलिस की सिक्योरिटी की वापस : पहलवानों के समर्थन में मार्च निकाल रहीं छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

दिल्ली : दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों के समर्थन में मार्च निकाल रहीं छात्राओं को दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट फैकल्टी के परिसर के बाहर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में लॉन्च हुआ ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम*

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 मार्च। हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से क्रैक एकेडमी ने ऊना जिले में ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रदेशभर के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोबाइल से संदिग्ध चैट्स डिलीट : IB-NIA ने हिमाचल पुलिस से किया संपर्क

एएम नाथ । देहरा : हिमाचल प्रदेश के उपमंडल देहरा के सुकाहर गांव से पकड़े गए जासूसी के आरोपी युवक अभिषेक सिंह भारद्वाज से पूछताछ के बाद मामला अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच...
Translate »
error: Content is protected !!