12वीं की परीक्षा परिणामों में ऊना ज़िला की धूम : स्टेट टॉपर सहित ज़िले के 13 छात्र मेरिट सूची में शामिल

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 17 मई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो (कक्षा 12वीं) के परीक्षा परिणामों में ऊना ज़िले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में धूम मचाई है । स्टेट टॉपर सहित ज़िले के 13 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
गगरेट क्षेत्र की महक ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल कर न केवल ऊना ज़िले बल्कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीडियो कॉल के माध्यम से छात्रों को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी । उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महक की यह उपलब्धि न केवल एक अकादमिक सफलता है, बल्कि हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है जो ऊँचाइयों को छूने का सपना देखती है। उन्होंने कहा कि यह सिद्ध करता है कि मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।
श्री अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि ऊना ज़िले के 13 विद्यार्थियों का प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करना, शिक्षा के क्षेत्र में जिले की निरंतर प्रगति का प्रमाण है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके सहयोग की सराहना की।
उन्होंने विशेष रूप से हरोली क्षेत्र के लोअर बढ़ेडा की नवनीत कौर को प्रदेश भर में तृतीय स्थान, बिलना के गगन दीप सिंह और पंजावर की साक्षी को चौथा स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने पलक ठाकुर, कनक शर्मा, कृतिका शर्मा , साक्षी , शगुन, अनन्या ठाकुर , दीक्षा वर्मा , तनिक्षा ठाकुर , अंशिका और लवप्रीत को मेरिट सूची में आने की बधाई दी ।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रों की सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।
इस अवसर पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने भी परीक्षा परिणामों में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को भी शुभकामनाएं दीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत का एक और दुश्मन खत्म : मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड की हार्ट अटैक से मौत

लाहौर  : मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हाफिज अब्दुल रहमान मक्की का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। लश्कर-ए-तैयबा के उप प्रमुख मक्की लंबे समय से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर वॉर मेमोरियल का निर्माण कार्य शीघ्र होगा पूर्ण : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर, 14 जून :  लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शाहपुर में गत दिवस शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में शाहपुर सैनिक लीग के सदस्यों के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर से दिल्ली जा रही बस पर पत्थरबाजी : बड़ा हादसा टला

श्री आनंदपुर साहिब : हमीरपुर डिपो की हमीरपुर से दिल्ली शाम साढ़े सात बजे चलने वाली सेमी-डीलक्स बस पर रविवार रात करीब साढ़े दस बजे कीरतपुर के साथ लगते सुनसान जगह पर निगम की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी पट्टा कल महलोग में लगाएगा 28वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर

पट्टा मेहलोग 09 जनवरी (तारा) : पट्टा महलोग क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हुए नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा 28वां निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!