जमीन बेचने के बाद दोबारा बेचने और बैंक में गिरवी रखने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 6 पर केस

by

गढ़शंकर, 8 सितंबर । गढ़शंकर पुलिस ने जमीन बेचने के बाद उसी जमीन को कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति को बेचने और जमीन का एक हिस्सा बैंक में गिरवी रखकर ऋण लेने के आरोप में दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई सुमन पत्नी परविंदर सिंह, निवासी गांव कुनैल, हाल निवासी गढ़शंकर की शिकायत पर की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान बलविंदर कौर पत्नी संजीव कुमार, सुनीता पुत्री तरसेम लाल, सोनी पुत्र शिबू, जरनैल पुत्र तरसेम लाल, नवीन कुमार पुत्र निरंजन सिंह और अजय कुमार पुत्र सोम नाथ, सभी निवासी पदराना, थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने उक्त लोगों से जमीन खरीदी थी। हालांकि, जमीन के कुछ नंबरों का हस्तांतरण नहीं हो सका। शिकायत के अनुसार, इसके बावजूद आरोपियों ने करीब 2 कनाल जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी, जबकि 1 कनाल 5 मरले जमीन बैंक में गिरवी रखकर ऋण प्राप्त कर लिया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा जांच की गई। जांच के उपरांत डीएसपी गढ़शंकर ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की।

इसके बाद गढ़शंकर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत दो महिलाओं सहित छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेला गीतकारों का” में सभी संगीत प्रेमियों को पहुंचने का खुला निमंत्रण- अमरीक हमराज 

गढ़शंकर, 20 फरवरी: गीतकार तथा साहित्यकार अमेरिक हमराज ने बताया कि 22 फरवरी दिन शनिवार को पंजाबी भवन लुधियाना में लग रह मेला गीतकारों का सिर्फ एक मेला ही नहीं बल्कि एक जागरूकता सम्मेलन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

मंत्री तोमर का ट्रक : खन्ना में केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर का ट्रक लूटेरों ने पिस्तौल की नोक पर लूटा

खन्ना : 21 सितम्बर: लुधियाना के खन्ना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां आज तडक़े तीन व्यक्तियों ने पिस्तौल तथा तलवारें दिखा कर राष्ट्रीय मार्ग पर रुकने वाले एक ट्रक...
article-image
पंजाब

अमनदीप सिंह मट्टू यादगारी रक्तदान कैंप : शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर मेन बस स्टैंड गढ़शंकर में 15 अगस्त को

गढ़शंकर । शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर मेन बस स्टैंड गढ़शंकर में 15 अगस्त को अमनदीप सिंह मट्टू यादगारी रक्तदान कैंप की तैयारी संबंधी विशेष बैठक डा. बिट्टू विज की अध्यक्षता में हुई। डा....
Translate »
error: Content is protected !!