जयराम ठाकुर के नाम उपचुनाव में सभी सीटें हारने का रिकॉर्ड : मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल

by

शिमला , 29 अप्रैल :  कांग्रेस नेता एवं मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा है कि जयराम ठाकुर ने सत्ता में रहते सभी चार सीटें हारने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है और तभी उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए था, लेकिन वह कुर्सी से चिपके रहे।

कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को एक बयान में कहा कि जब अक्तूबर, 2021 में भाजपा ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश में मण्डी लोकसभा सीट के साथ-साथ अर्की, जुब्बल-कोटखाई तथा फतेहपुर विधानसभा सीटों के उपचुनाव हारे, तो पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नैतिकता कहां थी पूर्व मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में जमीन- आसमान का अंतर है तथा वे सत्ता के लोभ में किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं।

मोहन लाल ब्राक्टा तथा किशोरी लाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हवा-हवाई बातें करते हैं तथा उनमें नैतिकता नाम की कोई भी चीज नहीं है तथा वे हमेशा ही लोगों को गुमराह करने में लगे रहते हैं तथा सिर्फ सत्ता के लोभी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता लाने का प्रयास जयराम ठाकुर के लोभ का नतीजा है। धनबल के माध्यम से भाजपा ने जनादेश की ख़रीद-फरोख्त करने का प्रयास किया, जिसे हिमाचल प्रदेश की जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण ही प्रदेश के मतदाताओं ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था, लेकिन भाजपा नेता इस जनादेश को स्वीकार नहीं कर पाए। इसीलिए भाजपा ने पैसों के दम पर जनादेश को ख़रीदने का प्रयास किया है।

मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने मात्र सवा साल के कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। जिनका एकमात्र उद्देश्य हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को सके। आज राज्य सरकार की इसी सोच और मेहनत का लाभ आम आदमी को मिल रहा है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के लिए प्रदेश के लोगों का हित सर्वोपरि है तथा दिन-रात प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टीचर सेरेमनी : नई छात्र परिषद को सौंपी गई नेतृत्व की बागडौर

बीबीएन, 1 जून (तारा) : बद्दी स्थित विवेक इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल ने आगामी शैक्षणिक सत्र पदारोहन समारोह के भव्य आयोजन के साथ अपने शैक्षणिक कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव अंकित किया। यह समारोह...
हिमाचल प्रदेश

जेएनवी पेखुबेला : 11वीं कक्षा की रिक्तियों को भरने हेतू आनलाईन आवेदन आमंत्रित

ऊना : जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला ऊना में 11वीं कक्षा में वर्ष 2023-24 हेतू रिक्तियों को भरने के लिए पाश्र्व प्रवेश हेतू आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जेएनवी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खज्जियार में सशक्त महिला योजना के अंतर्गत एकदम दिवसीय जागरूकता शिविर कार्यक्रम

चम्बा : शशि ठाकुर जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्बा अतिरिक्त कार्यभार के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खज्जियार में सशक्त महिला योजना के अंतर्गत एकदम दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

एएम नाथ।  धर्मशाला, 29 जून: धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित 17 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज मिनी सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कांगड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!