जयसिंहपुर हलके में लगाई जाएगी 25 हाई मास्क लाइटें,जांगल चौक और मलोढ़न में दस-दस लाख से बनेंगे प्रवेश द्वार – साढ़े 8 करोड़ से जुड़ेगा पपरोला गांव : यादविंदर गोमा

by
पालमपुर, 11 जनवरी :- जयसिंहपुर हलके के पपरोला गावँ के लिए साढ़े 8 करोड़ से पुल निर्माण के साथ आलमपुर-जांगल सड़क से जोड़ दिया जाएगा।
यह जानकारी आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने ज्ञान विद्या पीठ विद्यालय जांगल के वार्षिक उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी वर्षा के कारण कटे पपरोला गांव के लिये पुल निर्माण कार्य को उन्होंने विधायक प्राथमिकता में डाला है और आने वाले वर्षों में इस कार्य को पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं इस क्षेत्र का दौरा किया है और इसके लिये स्वयं चिंतित हैं।
गोमा ने कहा कि परागे दा गलू से शिवनगर सड़क मार्ग को डबल लेन बनाने पर 16 करोड़ रुपये किये जाएंगे और इस सड़क का निरमा नाबार्ड के तहत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के मुख्य स्थानों के लिए उन्होंने 25 हाई मास्क सोलर लाइट स्वीकृत की हैं। उन्होंने कहा कि जांगल चौक तथा आलमपुर चौक में भी हाई मास्क सोलर लाइट लगाई जा रही हैं। उन्होंने परागे दा गलू में भी हाई मास्क सोलर लाइट लगाने की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि बालकरूपी हमारा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है और इसके महत्व और आस्था को देखते हुए जांगल चौक में 10 लाख से आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया जायेगा और इसे लाइटों से भी सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांगल, आलमपुर, जगरूपनगर पंचायतों में पेयजल सुधार पर एक करोड़ से अधिक राशि व्यय की गई है।
गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन पर जो विश्वास जताया है और प्रदेश के सबसे बड़े ज़िला से मंत्री के रूप जो दायित्व दिया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री के रूप लोगों की उम्मीदों और प्रदेश की उन्नति के लिए निरन्तर कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार संवेदनशीलता से जनहित के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 में से 3 गारंटीयों को पूर्ण कर दिया है। इसमे पुरानी पेंशन बहाली से प्रदेश के 1 लाख 34 हजार कर्मचारियों को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से करीब 15 हजार करोड़ का नुकसान का अनुमान है। उन्होंने कहा कि शेष गारंटीयों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सरकार द्वारा गंभीर प्रयास किया जा रहे हैं।
इस अवसर पर मंत्री ने विद्यालय के छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की बधाई दी। उन्होंने विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिये 21 हजार देने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि स्कूल की और आने वाली संपर्क सड़क के शेष कार्य को भी पूरा कर परागे दा गलू से जोड़ा जाड़ने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कक्षा दसवीं की रिद्धि ने यादविंदर गोमा का बनाया स्कैच भेंट किया।
इसके उपरांत यादविंदर गोमा ने मलोढ़न और साई गांव के लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने मलोढ़न गांव की सड़क और शमशान घाट निर्माण तथा जयसिंहपुर हलके के प्रवेश मलोढ़न गांव में प्रवेश द्वार के लिये 10 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने साई गांव की बाबड़ी में शेड निर्माण कार्य, जांगल के वार्ड 7 में शमशान निर्माण के लिये 3 लाख देने की घोषणा की
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की बहन सुदर्शना भंडारी, अरुण शर्मा, प्रधानाचार्य गौरव शर्मा, प्रधान जांगल कुसुम लता, बीडीसी सदस्य विनय , एक्सईएन विजय वर्मा, सुरजीत कुमार और सरवन ठाकुर, बीडीओ सिकन्दर कुमार, जय माता दी महिला मंडल मलोढ़न की प्रधान रेशमा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने एचआरटीसी वर्कशॉप किया दौरा, सुरक्षा और सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर …फ्लड प्रोटेक्शन वॉल का कार्य शीघ्र करें पूर्ण : मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ।   कुल्लू : एचआरटीसी वर्कशॉप वाशिंग का दौरा किया और कर्मशाला कर्मियों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुल्लू में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और आपदा जोखिम को कम करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य स्तरीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त मतदान के लिए12 अन्य दस्तावेज भी मान्य –DC मुकेश रेपसवाल

 एएम नाथ। चंबा 30 मई  :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  जानकारी देते हुए बताया कि  लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत 1 जून को मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पलोग की चाहत शर्मा ने ‘सा रे गा मा पा’ ऑडिशन में दिखाई प्रतिभा

अर्की :  योगेश चौहान- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत पलोग निवासी चाहत शर्मा ने जी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ के चंडीगढ़ में आयोजित ऑडिशन में भाग लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!