जल तरंग जोश महोत्सव : किफायती दरों पर मिलेंगी क्रूज़, स्पीड बोट, जेट स्की और शिकारा राइड….. डीसी राहुल कुमार ने दिए निर्देश

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 19 नवंबर : उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि जिला बिलासपुर में 21 से 23 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे ‘जल तरंग जोश महोत्सव – 2025’ को अधिक आकर्षक और रोमांचक बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आने वाले आगंतुकों को मनोरंजन का बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न जल-आधारित गतिविधियों की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे महोत्सव की रौनक और अधिक बढ़ेगी।
उपायुक्त ने कहा कि आगंतुकों को अधिक सुविधाजनक और किफायती मनोरंजन उपलब्ध कराने के लिए हिमालयन एडवेंचर को निर्देश दिए गए हैं कि लुहणू मैदान के समीप क्रूज़ राइड, स्पीड बोट राइड, जेट स्की राइड और शिकारा राइड जैसी जल-आधारित गतिविधियाँ किफायती दरों पर उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में संचालित आधिकारिक वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के अतिरिक्त, मेले के दौरान आगंतुक इन मनोरंजक जल रोमांचक गतिविधियों का भी आनंद ले सकेंगे।
हिमालयन एडवेंचर के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय हांडा ने बताया कि उपायुक्त बिलासपुर द्वारा जल तरंग जोश महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन के दौरान लोगों को किफायती दरों पर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियाँ उपलब्ध करवाने के निर्देश मिले हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देशों के अनुरूप अब क्रूज़ राइड 400 रूपए प्रति व्यक्ति, स्पीड बोट राइड 200 रूपए प्रति व्यक्ति, जेट स्की राइड 500 रूपए प्रति व्यक्ति तथा शिकारा राइड 200 रूपए प्रति व्यक्ति की दरों पर लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि महोत्सव के दौरान सभी गतिविधियाँ सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हों। सुरक्षा प्रबंध, बचाव दल, तकनीकी निगरानी और आवश्यक प्रबंधन तंत्र तैनात किया जाएगा, ताकि आगंतुक बिना किसी असुविधा के गोविंद सागर झील की प्राकृतिक सुंदरता और महोत्सव की उत्सवधर्मिता का भरपूर आनंद ले सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में टूटी बांध सुरक्षा दीवार की शीघ्र मरम्मत के लिए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कांगड़ा प्रशासन को लिखा पत्र

होशियारपुर के सीमावर्ती गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए समय रहते कार्रवाई करने का आग्रह होशियारपुर, 27 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के डिप्टी कमिश्नर को पत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जायका कार्यालय गोहर में बैठक का आयोजन : गुणवत्ता को ध्यान में रखकर जायका का परियोजनाओं को करें समय रहते पूरा -जिला परियोजना प्रबंधक मण्डी

  गोहर। 23 जनवरी, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण परियोजना गोहर बीपीएमयू इकाई की बैठक जिला परियोजना प्रबंधक मण्डी डा० बलबीर ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यालय गोहर में की गई। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ 22 लाख रुपए से बनकर तैयार होगी गांव डुहका व लुन्ना के लिए संपर्क सड़कें : दोनों संपर्क मार्गो की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आधारशिला रखी

विधानसभा अध्यक्ष ने बैली पंचायत में रखी दो सम्पर्क मार्गों की आधारशिला चंबा ,10 नवंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत बैली में लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वां नदी में अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कड़ा किया पहरा – DC जतिन लाल

ऊना, 3 अगस्त. ऊना जिले में मैहतपुर तहसील के खानपुर और फतेहपुर क्षेत्रों में स्वां नदी में अवैध खनन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन पर नकेल कसने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!