जवानों ने 40 के करीब राउंड फायर किए : ड्रोन की मूवमेंट को जानने के लिए 6 रोशनी बम भी दागे,

by

गुरदासपुर : पंजाब बॉर्डर पर धुंध का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी तस्कर लगातार अपनी नापाक कोशिशों को अंजाम देने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बीते शनिवार को भी गुरदासपुर सेक्टर में ड्रोन मूवमेंट हुई। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को खदेड़ दिया। जिसके बाद इलाके में सर्च अभियान भी चलाया गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे गुरदासपुर सेक्टर के अंतर्गत आती BOP चंदूवडाला में ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली। बटालियन 89 के जवान गश्त पर थे। जैसे ही ड्रोन की आवाजा सुनी जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने 40 के करीब राउंड फायर किए। इतना ही नहीं, ड्रोन की मूवमेंट को जानने के लिए 6 रोशनी बम भी दागे गए। जिसके बाद सीनियर अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।
BSF और स्थानीय पुलिस के सहयोग से इलाके में सर्च अभियान चलाया गया है। डीआईजी प्रभाकर जोशी का कहना है कि जवानों ने फायरिंग करके ड्रोन को वापस जाने के लिए मजबूर किया। सतर्कता के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

शिक्षिका के साथ छात्र के लिप लॉक का वीडियो वायरल

नारनौल । हरियाणा के नारनौल स्थित एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक छात्र ने अपनी महिला शिक्षिका के साथ लिप लॉक करते हुए एक वीडियो बनाया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चुनाव के समय नुक्कड़-नुक्कड झूठ बोलने वाले चुपचाप आते और चले जाते – दस गारंटियों के नाम पर प्रदेशवासियों को ठगने वाले अब नेताओं से भी नहीं मिल रहे : जयराम ठाकुर

हिमाचल के लोग न कांग्रेस आलाकमान का खटाखट भूले हैं न ही पहली कैबिनेट का वादा एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के

दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि करीब ढाई दशक से अलग रह रहे पति के यदि किसी अन्य महिला से संबंध हैं तो इसे क्रूरता कहना उचित नहीं है। हाईकोर्ट ने इस मामले...
article-image
पंजाब

इंडिया एकाई ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 का आयोजन कपूरथला में 27 जुलाई को

कपूरथला/ दलजीत अजनोहा – इंडिया एकाई ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 का आयोजन रविवार, 27 जुलाई 2025 को मस्जिद चौक के पास स्थित एसी मैरिज हॉल, कपूरथला में किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अमैच्योर कराटे...
Translate »
error: Content is protected !!