जवाबी फायरिंग में तीनों गैंगस्टर घायल, चौथा साथी मौके से फरार, एक गैंगस्टर की इलाज के दौरान मौत : आईजी ने गैंगस्टरों का पीछा करते वक्त गोली लगने से शहीद कांस्टेबल कुलदीप सिंह की मौत पर गहरा जताया दुख

by

कपूरथला : फगवाड़ा पुलिस ने फिल्लौर पुलिस को सूचित किया तो दोनों क्षेत्रों की पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें तीन गैंगस्टर घायल हो गए और पुलिस ने रणजीत सिंह, विशाल सोनी व कुलविंदर सिंह किंदा को दबोच लिया। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान गैंगस्टर कुलविंदर सिंह की मौत हो गई। गाड़ी छीनकर भाग रहे गैंगस्टरों का पीछा करते वक्त गोली लगने से शहीद हुए 26 वर्षीय कुलदीप सिंह उर्फ कमल बाजवा की शहादत के बीच कपूरथला-जालंधर देहात की पुलिस ने एक घंटे के भीतर तीन गैंगस्टरों को दबोच लिया। जवाबी फायरिंग में तीनों गैंगस्टर घायल हुए हैं। चौथा साथी मौके से फरार हो गया। इनमें से एक गैंगस्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह खुलासा आईजी जालंधर रेंज जीएस संधू ने कपूरथला पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में किया।
आईजी ने कांस्टेबल कुलदीप सिंह की मौत पर गहरा दुख जताया और बताया कि पंजाब सरकार ने शहीद कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के पारिवारिक सदस्यों को दो करोड़ रुपये की एक्सग्रेशिया ग्रांट देने की घोषणा की है। जबकि चारों गैंगस्टरों के खिलाफ थाना फिल्लौर में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली नंबर की अलेंटरा कार सवार गैंगस्टरों ने रविवार रात फगवाड़ा के एक व्यक्ति से गन प्वाइंट पर क्रेटा गाड़ी छीनकर नवांशहर का फर्जी नंबर लगाकर गोराया की ओर भागे थे। गैंगस्टरों ने अलेंटरा कर वहीं छोड़ दी थी। फगवाड़ा के थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर को जब इस वारदात का पता चला तो उसने अपनी पुलिस पार्टी के साथ गैंगस्टरों का पीछा किया। जब गोराया के पास क्रेटा गाड़ी की घेराबंदी कर गैंगस्टरों को गाड़ी से बाहर निकलने को कहा तो उन लोगों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें फगवाड़ा के सिविल अस्पताल भेजा गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं गैंगस्टर गांव बड़ा पिंड की ओर भाग निकले।
फगवाड़ा पुलिस ने फिल्लौर पुलिस को सूचित किया तो दोनों क्षेत्रों की पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें तीन गैंगस्टर घायल हो गए और पुलिस ने रणजीत सिंह, विशाल सोनी व कुलविंदर सिंह किंदा को दबोच लिया। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान गैंगस्टर कुलविंदर सिंह की मौत हो गई।
गैंगस्टरों पर कई मामले दर्ज :जालंधर जोन के आईजी जीएस संधू ने बताया कि क्रेटा गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। 30 बोर का एक पिस्टल और चार कारतूस, 32 बोर के दो पिस्टल और सात कारतूस भी मिले हैं। चारों गैंगस्टरों के खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में लूटपाट, आर्म्स एक्ट, चोरी, कत्ल व इरादे-कत्ल के मामले दर्ज हैं।
बाजवा इंस्टाग्राम स्टार : कांस्टेबल कमल बाजवा जहां पुलिस ड्यूटी में काफी तेज-तर्रार थे, वहीं सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय थे। उसके चार अलग-अलग अकाउंट हैं, जिनमें से एक पर्सनल ब्लाग में 1.72 और दूसरे अकाउंट में 14 हजार के करीब फालोअर्स हैं। यहीं नहीं, कमल मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहते थे। कपूरथला के एक सिंगर सुखदीप सिंह रंधावा को प्रमोट करने के लिए काफी कुछ किया था। कमल के शहीद होने की खबर सुनते ही सुखदीप का रो-रोकर बुरा हाल है और वह रात से कमल के परिवार के साथ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी -10 साल पुराने राज से उठाया पर्दा : 2000 करोड़ के ड्रग्स केस से जुड़े आरोपों पर

नई दिल्ली   :  अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट आई हैं। साल 2000 में देश छोड़ने के बाद से वह काफी समय से सुर्खियों से दूर थीं। हाल ही में, एक इंटरव्यू...
article-image
पंजाब

गांव पट्टी में बाबा शुक देव जी के स्थान पर धार्मिक समागम करवाया

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गांव पट्टी के धार्मिक स्थान पर महंत पवन कुमार दास जी के नेतृत्व धार्मिक समागम करवाया गया इस अवसर पर पंडित राजीव कुमार शर्मा के समूह परिवार की ओर कुटिया में...
article-image
पंजाब

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी द्वारा सेंट्रल जेल का दौरा

होशियारपुर, 18 नवंबर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल के दिशानिर्देशों के तहत सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने आज सेंट्रल जेल होशियारपुर का दौरा किया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने युवाओं से ध्येय को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत का किया आह्वान

एएम नाथ । शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जीवन में सफलता प्राप्त करने में दृढ़ संकल्प के महत्त्व पर बल देते हुए कहा कि इच्छाशक्ति के बिना कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!