जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 11 अप्रैल को : विक्रम सचदेवा

by

जिले में 14 केंद्रों पर होगी नवोदय परीक्षा, 3114 छात्र देंगे परीक्षा

एएम नाथ। चंबा : नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा VI, का आयोजन 11 अप्रैल को किया जाएगा। ये जानकारी नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विक्रम सचदेवा ने दी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा जिले के 15 शिक्षा खंडों के अंतर्गत कुल 14 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें 3114 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके साथ ही परीक्षा का समय प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय का पालन करना होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा में कुल 80 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1.25 अंक का होगा। इसमें किसी भी प्रकार की नकारात्मक अंकन नहीं होगी। परीक्षा में भाग लेने वाले समस्त अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र पर प्रातः 10:00 बजे तक अवश्य पहुंचाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के होटल में नशे की बड़ी डील करने पहुंचे पंजाब के 2 तस्कर गिरफ्तार

कुल्लू :   पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत कुल्लू पुलिस ने होटल में ठहरे दो नशा तस्करों को पकड़ा है। कुल्लू पुलिस की टीम ने सरवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा मुख्यमंत्री सुक्खू की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी : देवेन्द्र भुट्टो को कुट्टों का नारा लगाकर हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को तार-तार किया- डॉ राजीव बिंदल

एएम नाथ : शिमला ।  06 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों बहुत बौखलाहट और घबराहट में होते हुए कुछ भी बोल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भगवान शिव का मंदिर जिस पर हर 12 साल में गिरती बिजली : खंडित होता है शिवलिंग, फिर होता चमत्कार

एएम नाथ। कुल्लू : देश में भगवान शिव के कई मंदिर हैं। इनमें से कई मंदिर ऐसे हैं, जो चमत्कारिक हैं। इन मंदिरों के बारे में कई कथाएं और कहानियां प्रचलित हैं। भगवान शिव का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैम रेडियो- आपातकालीन स्थितियों व आपदाओं के दौरान वैकल्पिक संचार विषय पर कार्यशाला शुरू

एएम नाथ। मंडी, 23 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के संयुक्त तत्वावधान में जल शक्ति विभाग के राज्य प्रशिक्षण केंद्र, मंडी में “हैम (HAM) रेडियो –...
Translate »
error: Content is protected !!