जसविंद्र सिंह ओमेक्स रेजिडेंशियल वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष चुने :.नवीन ने संजीव को चार मतो से पराजित कर उपाध्यक्ष पद जीता

by

बी बी एन, 15 मार्च (तारा) : ओमेक्स रेजिडेशियल वेल्फेयर सोसायटी के चुनाव में जसविंद्र सिंह अध्यक्ष व देवेंद्र महासचिव चुने गए।

रविवार को बद्दी के ओमेक्स में सोसायटी के चुनाव कराए गए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष के चुनाव होने थे। लेकिन किसी भी पद पर सहमित नहीं बनी जिसके चलते चुनाव कराने पड़े। नालागढ के कोपरेटिव सोसायटी के निरीक्षण एलडी शर्मा व सिविल सप्लाई के निरीक्षक राकेश ठाकुर को चुनाव पर्यवेक्षक चुना गया। सोसायटी में 310 मत थे। जिसमें 295 लोगों ने चुनाव में भाग लिया
अध्यक्ष के पद के लिए जसविंद्र व बरयाम के बीच चुनाव हुआ जिसमें जसविंद्र को 165 व बरयाम को 129 मत पड़े। जसविंद्र सिंह ने 36 मतों से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव शर्मा व नवीन के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें नवीन को 148 व संजीव को 144 मत पड़े। केवल 4 मतो से नवीन ने जीत दर्ज की। महासचिव पद के लिए देवेंद्र व संजय पटियाल के बीच चुनाव हुआ। जिसमें देवेंद्र को 149 व संजय पटियाल को 143 मत पड़े। यह दोनो मुकाबले काफी रामोचक रहे। देवेंद्र मात्र 5 मत से जीत गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए राहुल कुमार व अंशुमन के बीच मुकाबला हुआ जिसमें राहुल को 177 व अंशुमन को 115 मत पड़े।
चुनाव पर्यवेक्षक एलडी शर्मा व राकेश ठाकुर ने जसविंद्र सिंह, नवीन , देवेंद्र व राहुल कुमार को विजय घोषित किया गया। इस मौके पर बद्दी के तहसीलदार सतिंदर जीत सिंह भी उपस्थित रहे। जीत के बाद जसविंद्र सिंह ने ओमेक्स में विजयी जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर वह चुनाव जीते है। उन्हें पूरा करने के लिए उनका प्रयास रहेगा। उनकी प्राथमिकता ओमेक्स में सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराना, चक्का रोड़ की हालत सुधारने, स्ट्रीट लाइट की सुचारू व्यवस्था करने तथा सोसायटी मे मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना रहेगी। इस मौके पर अधिवक्ता संदीप सचदेवा, राज संधू, संजय रा, लोकेश दत्ता व ऊषा सचदेवा उपस्थित रहे।
फोटोकैप्शन
बद्दी में ओमेक्स रेजिडेंशियल वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष पद के चुनाव जीतने वाले जसविंद्र सिंह विजयी जुलूस निकालते हुए-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में तीज उत्सव मनाया : कालेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया प्रस्तुत

गढ़शंकर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में तीज उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कालेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें छात्राओं ने पंजाबी पोशाक पहनकर गिद्दा, भांगड़ा और बोलियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उर्मिला गुरमेल चौधरी की पहल पर बद्दी में निःशुल्क एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

बद्दी, 16 मार्च, (तारा) : समाजसेवी उर्मिला गुरमेल चौधरी की अगुवाई में नोबेल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आरोग्य मंदिर संस्था (राज.), जोधपुर के सहयोग से धखडूमाजरा, स्थित श्री कृष्णा धाम गौशाला में 17 मार्च से...
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती से मिला एसएमसी अध्यापकों को प्रतिनिधिमंडल, स्थाई नीति बनाने की मांग की

ऊना (21 फरवरी)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से आज एसएमसी अध्यापकों के एक जिला स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और उनके लिए स्थाई नीति बनाए जाने की मांग की।...
Translate »
error: Content is protected !!