जहाज में जंजीरों से क्यों बांधकर भारतीयों को अमेरिका ने भेजा? विदेश मंत्री ने राज्यसभा में दे दिया जवाब

by
अमेरिका से भारतीयों की वापसी को लेकर संसद में मचे बवाल को शांत करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में बयान दिया, साथ ही यह भी बताया कि क्यों इन सभी भारतीयों को अमेरिकी वायु सेना के विमान में हाथ-पैर बांधकर बैठाया गया था?
एस जयशंकर ने बताया,’यह सभी देशों की जिम्मेदारी है कि अगर उनके नागरिक विदेश में अवैध रूप से रह रहे पाए जाते हैं तो उन्हें वापस ले लिया जाए.’ एस जयशंकर ने आगे कहा,’अमेरिका में लोगों को वापस भेजने (डिपोर्ट करने) की प्रक्रिया वहां की इमिग्रेशन और कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) अथॉरिटी करती है.’
क्यों बांधे गए थे भारतीयों के हाथ-पैर?
भारतीयों के जंजीरों से हाथ-पैर बांधने को लेकर मचे विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा,’2012 से लागू एक नियम के मुताबिक जब लोगों को विमान से वापस भेजा जाता है, तो उन्हें सुरक्षा के लिए बांधकर (रिस्ट्रेन) रखा जाता है, लेकिन ICE ने हमें बताया है कि महिलाएं और बच्चे इस प्रक्रिया से मुक्त होते हैं, यानी उन्हें नहीं बांधा जाता.’ हालांकि एस जयशंकर ने आगे कहा,’हम अमेरिकी सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि यह यकीनी बनाया जा सके कि वापस लौटने वाले निर्वासितों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो.’
इससे पहले संसद में क्या हुआ?
इससे पहले सदन में हंगामे के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा था कि उन्होंने खुद तय किया है कि इस मुद्दे पर मंत्री का बयान होना चाहिए. मुझे खुशी है कि विदेश मंत्री ने खुद मेरी अनुमति मांगी और संकेत दिया कि वह बयान देंगे. मैं सदन की अलग-अलग पार्टियों के नेताओं को बोलने का मौका दूंगा. इस पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सभापति को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने सरकार को इस मुद्दे पर बयान देने का निर्देश दिया तब जाकर सरकार ने उसे माना. खड़गे ने आगे कहा,’सरकार खुद से इस मुद्दे पर बयान नहीं देना चाहती थी. आपका प्रभाव इतना हो गया कि आखिर उन्हें सहमत होना पड़ गया.’ हालांकि धनखड़ ने कहा,’मेरा प्रभाव इतना रहा कि मंत्री ने खुद ही आकर यह कह दिया.’
विपक्षी सांसदों ने दिए नोटिस  :  इससे पहले विपक्ष के कई नेताओं ने चर्चा के लिए सदन मे नोटिस दिया था. उपसभापति हरिवंश ने बताया कि उन्हें प्रवासी भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित किए जाने, महाकुंभ में कथित कुप्रबंधन समेत अन्य मुद्दों पर नियम 267 के तहत चर्चा के लिए कुल 13 नोटिस मिले हैं. नोटिस देने वालों में कांग्रेस के अनिल कुमार यादव, शक्तिसिंह गोहिल, प्रमोद तिवारी, रेणुका चौधरी और अशोक सिंह, तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के संतोष कुमार पी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वी शिवदासन शामिल थे.
हंगामे के बाद स्थगित करनी पड़ी राज्यसभा :  हालांकि उपसभापति ने सभी नोटिस अस्वीकार कर दिए. इसके बाद कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, वाम दलों आदि के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया. उपसाभापति ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपनी-अपनी जगह पर बैठने और शून्यकाल ठीक से चलने देने का अनुरोध किया. हंगामा जारी रहता देख उन्होंने 11 बजकर पांच मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
अमेरिका से अमृतसर पहुंचे 104 भारतीय :   बता दें कि अमेरिका का एक सैन्य विमान 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर बुधवार दोपहर अमृतसर में मौजूद श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. निर्वासित लोगों में से 30 पंजाब से, 33-33 हरियाणा और गुजरात से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से तथा दो चंडीगढ़ से हैं. निर्वासित किये गये लोगों में 19 महिलाएं और चार वर्षीय एक लड़का, पांच व सात वर्षीय दो लड़कियों समेत 13 नाबालिग शामिल हैं
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क किनारे आराम कर रहे मजदूरों पर टाटा ऐस चढ़ी : एक की मौत व तीन गंभीर घायल

गढ़शंकर : 16 जुलाई: मुख्य मार्ग चंड़ीगढ़- होशियरपुर पर गांव सतनौर के पास सड़क किनारे कच्ची जगह पर बैठे लोगों पर टाटा ऐस चढऩे से एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू के गांव में ड्रोन जैसी 3 चीजें उड़ती दिखीं : लोगों में हड़कंप, पुलिस को दी सूचना

एएम नाथ।  हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में आसमान में ड्रोन जैसी चीजें दिखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। जिस इलाके में ये चीजें देखी गईं, वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
पंजाब

दी एक्स सर्विस मैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा नौजवानों के एथलीट मुकाबले कराए

गढ़शंकर । सैना में भर्ती होने के लिए इलाके के नौजवानों को भर्ती की तैयारी संबंधी जानकारी और ट्रेनिंग के लिए दि एक्स सर्विस मैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा पिछले लंबे समय से सीनियर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनियारा खास स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को विधायक सुधीर शर्मा ने किया पुरस्कृत : स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होंगे सीनियर सेेंकेडरी स्कूल: सुधीर शर्मा

धर्मशाला, 09 जनवरी। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि राज्य में 500 प्राथमिक पाठशालाओं , 100 उच्च पाठशालाओं तथा 200 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा...
Translate »
error: Content is protected !!