जाखड़ को कांग्रेस से 2 साल के लिए सस्पैंड करने की सिफारिश: सोनिया गांधी की अंतिम मोहर बाकी

by

‘आज सर कलम होंगे उनके, जिनमें अभी जमीर बाकी है’ – जाखड़
नई दिल्ली  :  कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ को 2 साल के लिए सस्पेंड करने की  कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी से इसकी सिफारिश कर दी है।  अभ इस पर अंतिम मुहर सोनिया गांधी लगाएंगी। इससे पहले सुनील जाखड़ ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस हाईकमान पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- आज सर कलम होंगे उनके, जिनमें अभी जमीर बाकी है।

उलेखनीय है कि जाखड़ को पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के संबंध में दिए बयान पर नोटिस दिया गया है। जाखड़ ने इस नोटिस का अब तक कोई जवाब नहीं दिया। यही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए संदेश दिया कि वह हाईकमान के आगे नहीं झुकेंगे।

जाखड़ की नाराजगी :  सुनील जाखड़ पर आरोप लगे थे कि उन्होंने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बारे में पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी ने उनकी शिकायत की थी। वहीं जाखड़ इस बात से नाराज हैं कि कांग्रेस हाईकमान को नोटिस भेजने की जगह पहले उनसे बात करनी चाहिए थी।  जाखड़ का कहना  है कि वह पार्टी के हर अच्छे-बुरे वक्त में साथ रहे और कांग्रेस के खिलाफ कोई करवाई नही की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमेरिका-कनाडा भेजे गए थे डंकी रुट से 60 से 80 लाख में , CID की रडार पर जालंधर के 2 ट्रेवल एजेंट -फ्रांस ने रोका था 300 यात्री सवार विमान

नई दिल्ली  : डंकी की रुट के जरिए दुबई से कनाडा और अमेरिका भेजे जाने का मामला सामना आया है।इस मामले में बड़ा खुलासा भी हुआ है. इस मामले के तार गुजरात और पंजाब...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट शाहपुर में लगाई त्रिवेणी

गढ़शंकर,  30 जुलाई: आज शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा निकटवर्ती गांव शाहपुर में त्रिवेणी लगाई गई। यह त्रिवेणी दर्शन सिंह पूर्व सरपंच ने गांव के लोगों के साथ मिलकर लगाई। इस अवसर...
article-image
पंजाब

मेडिकल अधिकारी समेत तीन लोग गिरफ्तार : मेडिकल अधिकारी से 100 ग्राम हेरोइन, एक हवालाती से 94 ग्राम हेरोइन, दूसरे हवालाती से मोबाइल फोन बरामद

अमृतसर : अमृतसर में स्पेशल टास्क फोर्स ने केंद्रीय जेल के अंदर अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सिकंदर सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार रात कार्रवाई करते...
Translate »
error: Content is protected !!