पंजाब अनुसूचित जाति विकास एवं वित्त कारपोरेशन द्वारा आयोजित किया गया कर्जा वितरण समारोह मनीष तिवारी द्वारा बांटे गए 75.50 लाख रुपए के

by

रूपनगर: पंजाब अनुसूचित जातियों के विकास एवं वित्त कारपोरेशन द्वारा अपनी गोल्डन जुबली सालगिरह मनाने की श्रृंखला में रूपनगर में कर्ज वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 39 लाभपात्रों को कारपोरेशन द्वारा अलग-अलग स्कीमों के तहत 75.50 लाख रुपये के कर्ज़ों के मंजूरी/अदायगी पत्र श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी द्वारा बांटे गए। समारोह में पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान भी विशेष तौर पर शामिल रहे।
इस अवसर पर एकत्र को संबोधित करते हुए सांसद तिवारी द्वारा कहा कि कॉर्पोरेशन द्वारा समाज के गरीब वर्ग के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने हेतु कर्ज देकर रोजगार स्थापित करने में प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है। तिवारी ने कहा कि आज पंजाब के सांसद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिल रहे हैं। बैठक में हम बात कहेंगे कि एससी भाईचारे के लोगों को सोसाइटियों द्वारा दिए 2 लाख रुपये तक के कर्ज भी माफ किए जाएं। उन्होंने कहा कि चाहे किसानों द्वारा बैंकों से लिए कर्ज को कांग्रेस सरकार ने माफ किया है, लेकिन आज मुख्यमंत्री से यह अपील भी की जाएगी कि किसानों द्वारा सोसाइटियों लिए कर्ज भी माफ करने पर विचार किया जाए। सांसद तिवारी द्वारा लाभ पात्रों को कर्ज का सही इस्तेमाल अपने रोजगार को कामयाब करने हेतु करने के लिए प्रेरित किया। तिवारी द्वारा कारपोरेशन के चेयरमैन श्री सूद की, उनके द्वारा कारपोरेशन में किए गए नए सुधारों के लिए प्रशंसा भी की।
कारपोरेशन के चेयरमैन इंजी. मोहन लाल सूद ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव मेनिफेस्टो में किए वायदे के अनुसार सबसे पहले अनुसूचित जातियों के कर्जदारों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ करके 14260 लाभ पात्रों को 45.41 करोड़ रुपये की बड़ी राहत देकर प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने यह भी बताया कि साल 2019-20 के दौरान गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित कर्ज में मिलाकर 1779 लाभ पात्रों को 15.35 करोड़ रुपये के कर्ज (समेत सब्सिडी) बांटे गए। उन्होंने बताया कि इस साल 2020-21 के दौरान कोविड की महामारी के दौरान लॉकडाउन के बावजूद श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित कर्ज वितरण उन्हें के तहत 2116 लाभ पात्रों को 22.94 करोड़ रुपये का कर्ज (समेत सब्सिडी) उपलब्ध करवाकर गरीब अनुसूचित जातियों के कारोबार शुरू करवाने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया गया। चेयरमैन सूद ने आगे बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान कॉर्पोरेशन की स्थापना का गोल्डन जुबली वर्ष मनाते हुए 6400 लाभ पात्रों को करीब 40 करोड़ रुपये का कर्ज/सब्सिडी बांटने का उद्देश्य रखा गया है, जिसमें सीधा कर्ज स्कीम के तहत कर्ज बांटने का उद्देश्य 500 लाख रुपए से बढ़ाकर 1000 लाख रुपए कर दिया गया।
इस अवसर पर अवतार सिंह जिला मैनेजर, महेंद्र सिंह जिला मैनेजर, राजेंद्र सिंह निजी सचिव/ चेयरमैन, बुध सिंह सहायक जिला मैनेजर, सुखराम सहायक जिला मैनेजर के अलावा गणमान्य भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

78th Independence Day celebrated at

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/ August 19 Independence day celebration Program were Managed and organised by President Kulvant Rai Joshi and all others management committee members at Shri Durga temple Melbourne, Australia. On this Occasion every person...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का 5 न्याय और 25 गारंटियों पर आधारित न्याय पत्र : सत्ता में आने पर अग्नि वीर स्कीम खत्म करने , गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना, जाति जनगणना, एमएसपी को कानूनी दर्जा देने की घोषणा

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज नई दिल्ली में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटियों पर आधारित अपने घोषणापत्र का नाम न्याय पत्र रखा...
पंजाब

मकान खरीदने को दिए 3 लाख रुपए : पैसे लेने के बाद रजिस्ट्री करवाने से मुकरा : मामला दर्ज

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने मकान बेचने के नाम पर 3 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला शिव निकेतन निवासी...
article-image
पंजाब

आगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर व  मिड डे मील वर्करों की ज्वलंत मांगों का ज्ञापन सांसद के जरिए पप्रधानमंत्री को भेजने के लिए ज्ञापन पूर्व विधायक गोल्डी को सौपां

गढ़शंकर: आगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर व  मिड डे मील वर्करों की ज्वलंत मांगों को लेकर जोगिंदर कोर, गुरबख्श कोर, परमजीत कोर, रैनूं बाला, सीटू , सीटू के उपाध्यक्ष  महिंदर कुमार बड्डोआण,सीपीएम के जिला सचिव...
Translate »
error: Content is protected !!