पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या : आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर, गिरफ्तार

by
ठिंडा :  घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।  थाना कोटफत्ता पुलिस ने मृतका हरमनप्रीत कौर के चचेरे भाई सिकंदर सिंह के बयान पर आरोपी पति मनदीप सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दर्ज करवाए बयान में मृतका के चचेरे भाई सिकंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन हरमनप्रीत कौर की शादी करीब एक दशक पहले मनदीप सिंह के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे थे।बीती देर रात मनदीप सिंह ने घरेलू विवाद के कारण अपनी पत्नी हरमनप्रीत कौर के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के चचेरे भाई सिकंदर सिंह का कहना है कि उसे घरेलू कलह के बारे में ही पता था।

थाना कोटफत्ता पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने कहा कि हरमनप्रीत कौर के पति मनदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं मृतका हरमनप्रीत कौर के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गर्मी के मौसम को देखते हुए वाटर सप्लाई की समय सारणी में किया गया बदलाव – मेयर सुरिंदर कुमार

होशियारपुर, 1 अप्रैल :  मेयर सुरिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चूंकि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, जिसके दौरान पानी की खपत अधिक बढ़ जाती है, इसलिए जनसुविधा के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फांसी की सजा से कैसे बच गया आरजी कर रेप मर्डर केस का गुनहगार : जानिए 9 मई, 1980 का वो फैसला

कोलकाता  : पिछले साल नौ अगस्त का दिन. कोलकाता में जो हुआ उससे पूरा देश सन्न था. आरजीकर मेडिकल कॉलेज के भीतर डॉक्टर बिटिया के साथ बर्बरता की सारी हदें पार हो गईं । ...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*महान संत परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी का महाप्रयाण : सरकार ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 मार्च। उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रूद्रानंद के अधिष्ठाता परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के महाप्रयाण पर हिमाचल सरकार ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!