जिला के 1111 आंगनवाड़ी केन्द्रों में 9 से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा

by
जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास सुनिश्चित करने हेतु 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू
एएम नाथ।  बिलासपुर 09 अप्रैल: जिला कार्यक्रम अधिकारी बिलासपुर नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय महिला एवं बाल विकास, हिमाचल प्रदेश तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से 9 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2026 तक “8वां पोषण पखवाड़ा” आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला के सभी 1111 आंगनवाड़ी केंद्रों में यह पखवाड़ा उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पखवाड़े का मुख्य विषय “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास को अधिकतम करना” तथा अभियान का नारा “बचपन के पहले 6 साल-पोषण, पढ़ाई के लिए हैं बेमिसाल” रखा गया है। जिसके माध्यम से बच्चों के प्रारंभिक वर्षों में पोषण एवं संज्ञानात्मक विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े का उद्देश्य परिवारों एवं समुदाय को शिशुओं के स्वस्थ शारीरिक एवं मानसिक विकास से संबंधित आवश्यक आदतों एवं उपायों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिसमें माँ एवं बच्चे का पोषण, 0-3 वर्ष के बच्चों के लिए मस्तिष्क विकास हेतु प्रारंभिक उत्तेजना, 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल-आधारित शिक्षा, स्क्रीन टाइम कम करने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका तथा सशक्त आंगनवाड़ियों के लिए सामुदायिक सहयोग इत्यादि गतिविधियां शामिल की गई है।
उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान सामुदायिक आधारित कार्यक्रम ‘पोषण पे चर्चा’, समूह बैठकें, पंचायत सभाएं, पोषण रैलियां, दादी-नानी की कहानियां, स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी एवं कुकिंग प्रतियोगिताएं, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियां, क्प्ल् खिलौना निर्माण कार्यशालाएं, “नो-स्क्रीन ऑवर” अभियान, योग एवं बाहरी खेलों को बढ़ावा तथा पोषण मेले सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी गतिविधियों की रिपोर्टिंग ‘जन आंदोलन डैशबोर्ड’ पर की जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टि से बच्चे के मस्तिष्क का लगभग 85 प्रतिशत विकास छह वर्ष की आयु तक हो जाता है, जिसमें पहले 1000 दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष का पोषण पखवाड़ा पोषण के साथ-साथ बच्चों के मानसिक विकास पर भी विशेष रूप से केंद्रित रहेगा।
इस अवसर पर सांख्यिकी सहायक सदर सुनील कुमार, आदर्श शर्मा, सुपरवाइजर हेमलता शर्मा, विवेक, सूरज के अतिरिक्त मिशन शक्ति से शिल्पा शर्मा, साक्षी शर्मा एवं पूनम शर्मा तथा पोषण टीम से रुचिका ठाकुर, वैशाली एवं अंकिता मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्सी और बस चालकों को दी स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी : हमीरपुर शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए सभी नागरिकों से मांगा सहयोग

एएम नाथ। हमीरपुर 21 जनवरी। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा के निर्देशानुसार शहर के हर वार्ड में लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के बारे में जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा

चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों सहित मुफ्त फोन सेवा 1098 की विस्तार से दी गई जानकारी एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा वीरवार को पंचायत खजियार के गांव भथली में आउटरीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी बनी तीसरा विकल्प, 2027 विस चुनाव में पूरे दमखम से उतरेगी : ऋतु राज

एएम नाथ। बिलासपुर :  आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में तेजी से उभर रही है। पार्टी द्वारा करवाए गए सर्वे में 80 फीसदी लोगों ने आम आदमी पार्टी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल महिला आयोग की नई अध्यक्ष बनीं विद्या नेगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने ढ़ाई साल बाद आखिरकार महिला आयोग की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है. हिमाचल सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल्लू जिले के मनाली...
Translate »
error: Content is protected !!