जिला चंबा में 25 मई तक 1438 अब्सेंटी मतदाताओं ने किया मतदान – DC मुकेश रेपसपाल

by
एएम नाथ । चम्बा  :   लोकसभा चुनाव -2024 के लिए ज़िला चंबा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 25 मई तक 1438 अब्सेंटी मतदाताओं  ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1106 मतदाता, 327 दिव्यांग मतदाता तथा 5 आवश्यक सेवाओं से संबंधित मतदाता शामिल है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दी है।
उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार अब्सेंटी वोटर के लिए जिला चंबा में 21 मई 2024 से शुरू की गई इस सुविधा के तहत 25 मई 2024 तक विधानसभा क्षेत्र चुराह में 85 वर्ष व इससे से अधिक आयु के 202 तथा 39 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया है। विधानसभा क्षेत्र भरमौर  में  85 वर्ष व इससे अधिक आयु के 207,  दिव्यांग 49 तथा  आवश्यक सेवाओं  से संबंधित 5  अधिकारीयों व कर्मचारीयों ने  मतदान किया है। विधानसभा क्षेत्र चंबा में 85 वर्ष व इससे अधिक आयु के 210 तथा 41 दिव्यांग मतदाताओं ने  अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। डलहौजी विधानसभा में 85 वर्ष व इससे  अधिक आयु के 195 तथा  88  दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। विधानसभा क्षेत्र भटियात में 85 वर्ष व इससे अधिक आयु के 292 तथा 110 दिव्यांग  मतदाताओं ने मतदान किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों अनुसार  85 वर्ष व इससे  अधिक आयु , दिव्यांग , कोरोना पॉजिटिव तथा आवश्यक सेवाओं में तैनात सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अब्सेंटी वोटर  की सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 85 वर्षों से अधिक आयु तथा दिव्यांग मतदाताओं को मोबाइल पोलिंग पार्टियों द्वारा उनके घर द्वार पर ही मतदान की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि 25 मई को अबसेंटी वोटर श्रेणी में तहत जिला में 1 दिन में 171 मतदाताओं ने अपने घर द्वार पर ही मतदान किया है जिसने 85 वर्ष वैसे अधिक आयु के 114 तथा 57 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

एनडीए में शामिल हो सकती हे यह पार्टियां :

नई दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव की चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। भाजपा की कोशिश एनडीए को विस्तार देने की है। चुनाव के नजदीक आते देख चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और पंजाब...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गृहमंत्री अनिल विज तल्ख : डीएसपी सहित सिपाही सस्पेंड, एसपी को दिए निर्देश- दुष्कर्म के आरोपी हर हालात में आरोपी को गिरफ्तार करो

अंबाला  :   हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पुलिस के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों पर तल्ख अंदाज में नजर आए ।  गृहमंत्री ने जहां शिकायतों के आधार पर एक डीएसपी सहित सिपाही को सस्पेंड...
article-image
पंजाब

Haaqam Thapar assumes charge as

JALANDHAR/HOSHIARPUR/DALJEET AJNOHA/MAY.22 : District Public Relations Officer (DPRO) Haaqam Thapar formally took charge as Deputy Director, Information and Public Relations Department, Jalandhar, following his promotion to the post. He assumed office in the presence...
article-image
पंजाब

हैंड ग्रेनेड में मिला तरनतारन : बहुत वर्षों से खड़े कंडम ट्रक के पास मिला बम

खडूर साहिब : खडूर साहिब के गांव ठरु स्थित वर्षों से वीरान पड़ी केमिकल फैक्टरी से हैंड ग्रेनेड मिला है। समझा जा रहा है कि इसको कुछ दिन पहले ही यहां रखा गया था। सूचना...
Translate »
error: Content is protected !!