जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा

by
एएम नाथ। हमीरपुर 20 जनवरी। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में परिषद के विभिन्न सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों एवं प्रश्नों पर संबंधित अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की गई। कई पुराने मुद्दों के बारे में भी अधिकारियों से जवाब तलब किया गया।
बैठक में लोक निर्माण मंडल टौणी देवी के अंतर्गत घोड़लंबर-बाकर खड्ड सड़क की मरम्मत, ग्राम पंचायत धनेटा और ग्राम पंचायत हथोल में डंगे लगाने तथा वर्षाशालिका के निर्माण, भोरंज की ग्राम पंचायत धमरोल, भुक्कड़ और लुद्दर महादेव में हैंडपंप लगाने, सुजानपुर के खैरी क्षेत्र में ब्यास के किनारे बाढ़ नियंत्रण कार्यों, रंगस के निकट हाईवे के किनारे अतिक्रमण हटाने, नादौन उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाने, मोरसू सुल्तानी में रास्ते के अतिक्रमण, विकास खंड बिझड़ी में सोलर लाइटों की मरम्मत, हमीरपुर से दिल्ली वाया धनेटा रात्रि बस सेवा आरंभ करने और कई अन्य मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। इन सभी मुद्दों से संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इनके अलावा पिछली बैठक में उठाए गए कई अन्य मुद्दों पर भी अधिकारियों से ताजा स्थिति की जानकारी ली गई। परिषद ने गत वर्ष नवंबर और दिसंबर में हुए आय-व्यय और 15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायतों में 3.54 करोड़ रुपये के व्यय को भी अनुमोदित किया। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आवश्यक बजट को भी मंजूरी प्रदान की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष बबली देवी ने अपने संबोधन में कहा कि जिला परिषद के सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दे सीधे आम जनता से जुड़े होते हैं। इनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
एडीसी अभिषेक गर्ग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परिषद के सदस्यों की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करें। बैठक का संचालन जिला परिषद की सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी बबीता गुलेरिया ने किया। इस अवसर पर परिषद के सदस्य और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

18 से 20 मार्च तक आनंदपुर साहिब रोड़ डाइर्वट

ऊना: होला मोहल्ला मेला आनंदपुर साहिब के दृष्टिगत यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऊना से नालागढ़ व चंडीगढ़ जाने वाहनों के लिए यातायात 18 से 20 मार्च तक डाइर्वट किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दे रहे हैं मुख्यमंत्री : अजय शर्मा

एपीएमसी अध्यक्ष ने किया जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एएम नाथ।  हमीरपुर 15 अक्तूबर। जिला स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को यहां शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोबाइल गेम खेलने से रोका तो 14 वर्षीय किशोर ने उठाया खौफनाक कदम : धर्मशाला में मातम

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के खनियारा रक्कड़ क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजनों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विद्यालय नादौन में आरंभ हुआ गाइड प्रशिक्षण शिविर

रोहित भदसाली।  नादौन 30 सितंबर। केंद्रीय विद्यालय संगठन के गुरुग्राम संभाग के भारत स्काउट एंड गाइड्स का तीन दिवसीय तृतीय सोपान गाइड प्रशिक्षण शिविर सोमवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में आरंभ हुआ। इस...
Translate »
error: Content is protected !!