जिला परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा : जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति के अध्यक्षों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया भाग

by
हमीरपुर 30 दिसंबर। जिला परिषद हमीरपुर की त्रैमासिक बैठक शनिवार को बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति के अध्यक्षों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में परिषद के सदस्यों ने लोक निर्माण मंडल हमीरपुर, बड़सर, टौणी देवी और भोरंज के अधीन विभिन्न सड़कों की मरम्मत, जल शक्ति विभाग के अधीन पेयजल योजनाओं तथा इनसे संबंधित समस्याआंे, हिम ऊर्जा के माध्यम से सोलर लाइटें शीघ्र उपलब्ध करवाने, लोगों के घरों के साथ गुजरने वाली बिजली की तारों को बदलने, मेडिकल कालेज हमीरपुर में मरीजों हेतु पर्ची काउंटर के लिए खुले स्थल की व्यवस्था करने, प्राथमिक स्वास्थय केंद्रों में डॉक्टर के रिक्त पदों को भरने, जनहित में परिवहन निगम की बसें चलाने, स्कूल भवनों की मरम्मत और कई अन्य मुद्दों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की।
इसके अलावा परिषद के सदस्यों ने बंदोबस्त विभाग से संबंधित दुरुस्ती के मामलों को तहसील स्तर पर निपटाने, बड़सर तहसील में भूमि के अक्स दस्तावेज उपलब्ध करवाने और अन्य राजस्व मामलों से संबंधित मुद्दे भी उठाए।
इस बैठक में मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु अतिरिक्त मनरेगा शैल्फों का अनुमोदन भी किया गया। इसके अतिरिक्त वर्ष 2024-25 मंे सतत विकास लक्ष्यों एवं थीम के अनुसार जिला पंचायत विकास योजना तैयार करने के लिए जिला परिषद सदस्यों ने संबंधित विभागों के साथ व्यापक विचार-विमर्श भी किया, ताकि सरकार द्वारा निर्धारित समय अवधि के भीतर योजनाएं तैयार करके इन्हें ई-ग्राम स्वराज सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जा सके।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडीसी मनेश यादव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला पंचायत विकास योजना में शामिल किए जाने वाले कार्यों का विवरण अतिशीघ्र उपलब्ध करवाएं, ताकि इन्हें अपलोड किया जा सके।
इस अवसर पर जिला परिषद की सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा सभी सदस्यों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कानूनगो 37 हजार की रिश्वत लेता रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार : इंतकाल से जुड़े दस्तावेज जारी करने को मांगे थे 50 हजार

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के राजधानी ​शिमला के दायरे में आने वाले धामी में तैनात एक कानूनगो से विजिलेंस की टीम ने 37 हजार की रिश्वत लेत हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रेलवे विस्तारीकरण के लिए केंद्र के सहयोग के बाद अड़ंगे लगा रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

कोर्ट के आदेश के बाद भी पंचायत चुनाव को गंभीरता से मुख्यमंत्री नहीं ले रहे हैं या अधिकारी? एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में रेलवे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

29 वर्षों की सेवा के बाद संयुक्त निदेशक अजय पराशर सेवानिवृत धर्मशाला में भावभीनी विदाई…. अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। धर्मशाला, 31 जुलाई: सूचना एंव जन संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक अजय पराशर आज 29 वर्षों की सराहनीय सेवा के उपरांत संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो गए। जिला लोक संपर्क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरुद्ध सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन और सामुदायिक रसोई घर देवठी का किया उद्घाटन : कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत पीरन और सतलाई के गांवों का किया दौरा, सुनी जनसमस्याए

शिमला – पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन के 42 लाख रुपए से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया तथा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!