जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव-2025 : मतगणना की तैयारियां पूरी

by

17 को होशियारपुर में दस ब्लॉकों पर सुबह 8 बजे शुरु होगी मतगणना,  पारदर्शी व शांतिपूर्ण मतगणना के पुख्ता इंतज़ामः जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन
मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व व्यवस्थाओं के विशेष प्रबंध

होशियारपुर, 15 दिसंबरः डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति के आम चुनाव-2025 के लिए हुए मतदान की मतगणना संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि गिनती स्टाफ को उनके ड्यूटी आदेश सौंप दिए गए हैं और मतगणना कार्य जिले के सभी दस ब्लॉकों में निर्धारित स्थलों पर संपन्न होगा। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे निर्धारित स्थानों पर मतगणना शुरु हो जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने जानकारी दी कि गढ़शंकर ब्लॉक की गिनती बी.ए.एस. खालसा कॉलेज गढ़शंकर में होगी, माहिलपुर ब्लॉक की एस.जी.जी.एस. खालसा कॉलेज माहिलपुर में, होशियारपुर-1 की एम.एस.डी.सी. आई.टी.आई कैंपस होशियारपुर में तथा होशियारपुर-2 की पंडित जगतराम पॉलिटेक्निक कॉलेज होशियारपुर में आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार भूंगा ब्लॉक की मतगणना गुरु नानक कॉलेज ऑफ एजुकेशन डल्लेवाल में, टांडा ब्लॉक की ज्ञानी करतार सिंह मेमोरियल सरकारी कॉलेज टांडा में, दसूहा ब्लॉक की स्कूल ऑफ एमीनेंस दसूहा में, मुकेरियां ब्लॉक की एस.पी.एन. कॉलेज मुकेरियां में, हाजीपुर ब्लॉक की सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) हाजीपुर में तथा तलवाड़ा ब्लॉक की सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) तलवाड़ा में की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तत्परता और निष्पक्षता से निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मतगणना प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न होगी और परिणाम समय पर घोषित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि जिला परिषद के लिए कुल 80 तथा पंचायत समितियों के लिए कुल 582 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। पंचायत समितियों के 17 सदस्य बिना मुकाबले/सर्वसम्मति से निर्वाचित हो गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नबालिगा को शादी का झांसा देकर भगा लेने पर एक नामजद

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने गांव खुराली बसी के युवक पर आपनी पड़ोसी एक नबालिगा को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा लेने पर मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हनी ट्रैप में फंसे IAF के विंग कमांडर पर लगे संगीन आरोप : लगे पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। IAF के एक विंग कमांडर को सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों द्वारा ‘हनी ट्रैप’ किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के...
article-image
पंजाब

केमिकल से भरा टैंकर ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक को नींद आने से बेकाबू हुआ था टैंकर

गढ़शंकर – रविवार की रात कैमिकल से भरे टैंकर के चालक को नींद की झपकी लगने के कारण उसका टैंकर सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया जिसके चलते दोनों वाहनक्षतिग्रस्त हो गए...
article-image
पंजाब

 डी.ए.वी. बीएड कॉलेज की वार्षिक मैगज़ीन शिक्षोदया 2023-24  का विमोचन

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.डी.एल.आनंद ( रिटायर्ड प्रिंसिपल ) के मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!