जिला प्रशासन निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार – डीसी अनुपम कश्यप

by

अजायब सिंह बोपाराय । शिमला 17 मार्च – जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लग गई है।जिला प्रशासन निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर गैजेट 7 मई, 2024 को जारी किया जायेगा। इसके उपरांत नामांकन की आखिरी तिथि 14 मई रहेगी तथा स्क्रूटनी 15 मई को होगी। नामांकन वापिस लेने की तिथि 17 मई तथा 1 जून को मतदान एवं 4 जून को मतों की गिनती होगी।
उन्होंने बताया कि शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र में कुल 13 लाख 32 हजार 289 मतदाता हैं, जिसमे से शिमला में 902, सोलन में 592 एवं सिरमौर में 589 पोलिंग स्टेशन है। इसके अतिरिक्त जिला शिमला में शिमला लोकसभा विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 लाख 90 हजार 317 मतदाता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में टोल फ्री नंबर 1950 भी जारी किया गया है जिसके माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता के उलंघन की शिकायत कर सकता है। जिला में चुनाव के लिए पर्याप्त मात्रा में 1731 बैलट यूनिट, 1432 कंट्रोल यूनिट एवं 1877 वीवीपीएटी है।

जिला में 7 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन है जिसमे से 3 चोपाल एवं 4 शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र में मौजूद है। जिला में 23 मॉडल पोलिंग स्टेशन है। 16 पोलिंग स्टेशन महिलाओं द्वारा संचालित किए जायेंगे तथा 8 पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लोगों द्वारा किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि शिमला में सबसे बड़ा पोलिंग स्टेशन शंगीन है जहां 1348 मतदाता है तथा सबसे छोटा पोलिंग स्टेशन समरहिल है।
जिला में कुल 7274 पीडब्ल्यूडी मतदाता है तथा 12629 मतदाता 50 साल की उम्र से अधिक के है।

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-०-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति, यातायात होगा सुगम व सुरक्षित

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयास रंग लाए, डेढ़ करोड़ रूपये से निर्मित हो रहा बाईपास एएम नाथ। बिलासपुर, 06 जनवरी: बिलासपुर जिला के सबसे बड़े कस्बे घुमारवीं को अब जल्द ही आए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार मैरिटल रेप को अपराध कहने के खिलाफ : सुप्रीम कोर्ट से कहा केंद्र सरकार ने – ये कानूनी नहीं सामाजिक मुद्दा, आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं का विरोध किया है। केंद्र ने कहा कि मैरिटल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में OPS का लाभ, पंजाब के कर्मचारी अब भी वंचित : सीएम सुक्खू

OPS लागू होने से कर्मचारियों की पेंशन में हुआ बड़ा इजाफा: मुख्यमंत्री सुक्खू कहा, OPS से कर्मचारियों को मिला आर्थिक संबल, सरकार ने निभाया वादा एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काजल बनी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर

एएम नाथ ।  जयसिंहपुर :  चम्बी गाँव की काजल ने नॉर्सेट (NORSET 9) परीक्षा पास कर देश भर में 245 वा रैंक हासिल किया है । काजल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में बतौर...
Translate »
error: Content is protected !!