जिला वासी 8 वर्ष पुराने आधार कार्ड को करवाएं अपडेट: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

by

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने समूह जिला वासियों को अपना आधार अपडेट करने के लिए कहा है। उन्होंने आधार कार्ड धारकों को अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने पिछले 8 वर्षों से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है, वे अपने आधार कार्ड आनलाइन पोर्टल माई आधार, m.adhaar एप के माध्यम से या आफलाइन नजदीक के आधार सैंटर में जाकर अपने पहचान प्रमाण पत्र या पते के सबूत पर प्रमाणिक दस्तावेजों के साथ आधार को अपडेट करवाना यकीनी बनाएं।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पिछले दशक में विलक्षण 12 अंकों वाला पहचान नंबर भारत के निवासियों की पहचान में एक सर्व प्रमाणित सबूत के तौर पर उभरा है। आधार में दस्तावेजों को अपडेट रखना जीवन को आसान बनाने, बेहतर सेवा प्रदान करने में मदद करने के साथ-साथ सही प्रमाणिकता को सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा कि यह नागरिकों के हित में है कि वे अपने आधार को पहचान के मौजूदा सबूत व पते के सबूत के साथ-साथ समय-समय पर अपडेट करवाते रहे क्योंकि बड़ी गिनती में केंद्रीय व राज्य सरकार की स्कीमों व वित्तिय संस्थाओं जैसे कि बैंक आदि अपने ग्राहकों को प्रमाणित करने व आनबोर्ड करने के लिए आधार का प्रयोग करते हैं।
कोमल मित्तल ने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि वे अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आई.डी आधार को अपडेट करने के साथ-साथ 5 वर्ष या 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बायोमैट्रिक अपडेट करवाना यकीनी बनाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंजीनियर पति पर जबरन संबंध और अप्राकृतिक सेक्स का दबाव बनाने का आरोप : शादी के बाद प्रताड़ना के आरोप

गोरखपुर में पत्नी ने डीडीए के असिस्टेंट इंजीनियर पति समेत ससुराल के 5 लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कराया गोरखपुर, 23 सितंबर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 25 वर्षीय महिला...
article-image
Uncategorized , पंजाब

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा : जमकर हुई बेअदबी, चली मीट-शराब की पार्टी, अफसर कर रहे थे डांस

नई दिल्ली: पाकिस्तान से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में हुई बेअदबी की खबर से ख़ासा बवाल मचा हुआ है। उलेखनीय है कि नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने फटकार लगा दी पंजाब सरकार को : युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान को ईमानदारी से लागू करे

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों पर सुनवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने हाल के महीनों में दर्ज हुए हजारों एनडीपीएस मामलों पर...
article-image
पंजाब

विदेश भेजने का झांसा देकर 42 लाख ठगी : महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज 

विदेश भेजने का झांसा देकर 42 लाख ठगने के आरोप में तीन खिलाफ मामला दर्ज सवेरा न्यूज़/रमा गढ़शंकर, 2 सितंबर:  विदेश भेजने का झांसा देकर एक परिवार से 42 लाख रुआ ठगने के आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!