जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की अध्यक्षता

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में आज एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकार्ड) की बैठक आयोजित हुई।

उपायुक्त ने इस दौरान गत बैठक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए जिले में नशे की रोकथाम एवं नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने तथा तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री एवं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान की रोकथाम के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों की अवैध संपत्तियों के सीमांकन और जब्तीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जिले की पंचायतों/एमसी क्षेत्रों को रेड, येलो और ग्रीन श्रेणियों में बांटा गया है, रेड जोन में उन पंचायतें और एमसी क्षेत्रों को रखा गया है जहाँ नशे से संबंधित सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।
​उन्होंने बताया कि सभी 13 रेड पंचायतों/एमसी क्षेत्रों में नशा निवारण समितियों का पुनर्गठन एवं सुदृढ़ीकरण पूरा कर लिया गया है। उन्होंने 12 अन्य नई पहचानी गई रेड पंचायतों में इन समितियों का गठन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी उपमंडलों के उपमंडलाधिकारियों से कार्यों में तेजी लाने और समय समय पर नशा निवारण समितियों की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।
​इसके अतिरिक्त, स्थानीय स्तर पर नशा विरोधी गतिविधियों की कड़ी निगरानी और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पंचायत में एक ‘चिट्टा वॉलंटियर’ नामित किया जाएगा।
बैठक का संचालन करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने अवगत करवाया कि वर्ष 2026 में अब तक (28 अक्तूबर तक) एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 70 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 95 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 19.996 किलोग्राम चरस, 575.99 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, 2.169 किलोग्राम पोस्त भूसा (पोकी हस्क), 868 पोस्त के पौधे और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद की है। इसके अतिरिक्त, कोटपा अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए इस वर्ष अब तक कुल 2,511 चालान किए गए और 3,12,950 रुपये जुर्माना वसूला गया।
वहीं नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी स्क्रीन भी स्थापित की जा रही हैं।
बैठक में उप निदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान नूतन महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितेषी, जिला कल्याण अधिकारी मंजूल ठाकुर, उप निदेशक शिक्षा मनोहर लाल, जिला रोजगार अधिकारी जितेंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का सफाया, मुख्यमंत्री सुक्खू की कुर्सी ख़तरे में : जयराम ठाकुर

सराज में भाजपा की बंपर जीत, 26 में से 24 जगह जीत का दावा एएम नाथ। मंडी ‘ : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के परिणाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मौसम के पूर्वानुमान के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली विकसित करने पर मुख्यमंत्री ने बल दिया

हेल्पलाइन नंबर 1100 को भी आपदा हेल्पलाइन में जोड़ा जाएगा शिमला ; मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की 8वीं बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली में आज 636 युवाओं ने लिया भाग

रोहित भदसाली।  मंडी, 21 नवम्बर। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामन्त ने बताया कि मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली में वीरबार को कोटली,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी बस्तियों में बिजली-सड़क सुविधाओं का होगा सत्यापन एंबुलेंस की पहुंच से वंचित क्षेत्रों की पहचान कर 7 दिन में रिपोर्ट देंगे डीसी

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने प्रदेश में बिजली और एंबुलेंस के आवागमन योग्य सड़क सुविधा से वंचित अनुसूचित जाति बस्तियों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!