जिला स्तरीय बैंकर्स  समन्वय  एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित : सहायक आयुक्त पीपी सिंह  ने की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चंबा, 5 मार्च :   सहायक आयुक्त   पीपी सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय बैंकर्स  समन्वय  एवं समीक्षा समिति की बैठक  का आयोजन किया गया ।
जिला में विभिन्न बैंकों द्वारा जमा-ऋण अनुपात को और बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि  वित्त वर्ष 2023-24 के लिए वर्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 1049.53 करोड़ में से जिला ने माह दिसम्बर तक  969.11 करोड़ के  के लक्ष्य को हासिल किया है जो कि 92.32 प्रतिशत है।
उन्होने बैंकों की जमा ऋण अनुपात   को और बढ़ाने के लिए विशेष रूप से भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, हि० प्र० सहकारी बैंक  के अधिकारियों को  निर्देशित किया । सहायक आयुक्त ने  जिला प्रबंधक लीड बैंक से शाखा स्तर पर विश्लेषण  करने तथा बैंकों के समन्वयकों के साथ मासिक बैठक  करने को भी कहा।
उन्होंने जिला के सभी किसानों को कृषि क्रेडिट कार्ड   की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ  विभिन्न योजनाओं की जानकारी को जनसाधारण तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए।
पीपी सिंह ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के मुख्य संकेतक  में से प्रधान मंत्री जन धन योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आधार सीडिंग व किसान क्रेडिट कार्ड तथा शिक्षा ऋण की अधिक जागरूकता के लिए कैंप लगाने के लिए सभी बैंकों को निर्देश दिये ।
उन्होंने यह भी कहा कि बैंक सरकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रायोजित ऋण प्रस्तावों जैसे मुख्य मंत्री स्वावलंबन योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, शहरी आजीविका मिशन, पी एम स्वनिधि इत्यादि का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित  बनाया जाए।
इससे पहले बैठक में अग्रणी जिला प्रबन्धक डी सी चौहान ने   स्वागत  संबोधन रखा । बैठक में  एजीएम भारतीय रिजर्व बैंक आशीष शर्मा,  समस्त बैंक प्रबंधक और और  जिला अधिकारी उपस्थित  रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बैंक का सर्वर ही हैक कर चोरों ने 2 दिन में उड़ा लिए साढ़े 11 करोड़ रुपए

एएम नाथ । चंबा : राज्य सहकारी बैंक की हटली शाखा (जिला चंबा) में एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक का सर्वर हैक कर मात्र दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त करने के लिये परिश्रम और अनुशासन ही मूल मंत्र : केवल सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेहलू के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत एएम नाथ। धर्मशाला 23 दिसंबर: शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रतिमाह 5 लाख की आमदनी : पटड़ीघाट में सहकारी सभा ने 30 बीघा बंजर भूमि पर लगाया एक मैगावाट का सोलर प्रोजैक्ट

एएम नाथ।  मण्डी  : जिला मण्डी के सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत पटड़ीघाट में स्थित “दि बताहुता एग्रीकल्चर सर्विस को-ओपरेटिव सोसायटी लिमिटेड पटड़ीघाट” ने सरकार की सौर उर्जा नीति के तहत अक्षय उर्जा पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ की पेयजल योजना का भूमि पूजन प्रो. राम कुमार ने ईसपुर में किया, एक साल में पूरा करने के निर्देश

ऊना, 29 अक्तूबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विस क्षेत्र के ईसपुर में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही पेयजल योजना का...
Translate »
error: Content is protected !!