वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मनरेगा सेल्फ अनुमोदित : 1511 करोड़ 73 लाख 61 हजार की राशि के 63489 कार्यों के शेल्फ का किया गया अनुमोदन – ज़िला परिषद चंबा की विशेष बैठक आयोजित, डा. नीलम कुमारी  ने की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चंबा, 5 मार्च :   ज़िला परिषद चंबा की विशेष बैठक अध्यक्ष डा. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आज परिषद के सभागार में  आयोजित की गई ।
बैठक  में  महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी  अधिनियम   के तहत  वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान वार्षिक प्लान के अंतर्गत  1511 करोड़ 73 लाख 61 हजार की राशि के  63 हजार 489 विभिन्न कार्य योजनाओं के शेल्फ का अनुमोदन किया गया  ।
इनमें  विकासखंड भरमौर के तहत  4119 कार्यों के लिए 70 करोड़ 33 लाख, विकासखंड भटीयात के तहत 16711 कार्यों के लिए 435 करोड़ 90 लाख 30 हजार, विकासखंड चंबा के तहत 8878 कार्यों के लिए 184 करोड़ 92 लाख 70 हजार,  मैहला विकास खंड के तहत 14088 कार्यों के लिए 239 करोड़ 72 लाख 61 हजार, पांगी विकास खंड के तहत 2071 कार्यों के लिए 74 करोड़ 53 लाख 30 हजार, सलूणी विकास खंड के तहत 5752 कार्यों के लिए 219 करोड़ 78 लाख 80 हजार  इसी तरह विकासखंड  तीसा  के  तहत 11870 कार्यों के लिए  286 करोड़ 52 लाख 90 हजार राशि के सेल्फ  को   अनुमोदित किया गया।
बैठक में  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज़िला परिषद राहुल चौहान भी विशेष रूप से  उपस्थित रहे ।
ज़िला परिषद सदस्यों की मांग पर डा. नीलम कुमारी ने  वर्तमान में हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते  क्षतिग्रस्त  हुए ग्रामीण विकास योजनाओं के सेल्फ को  ज़िला परिषद सदस्यों से उपलब्ध करवाने को कहा ।   साथ में उन्होंने यह भी कहा कि सदस्यों द्वारा उपलब्ध करवाई जाने  वाली कार्य सूची को मनरेगा सेल्फ का हिस्सा बनाया जाएगा।
बैठक में एनिमल बर्थ कंट्रोल के तहत विभिन्न कार्य को लेकर  भी विस्तृत चर्चा की गई। विभागीय अधिकारी डॉ. चमन ने  आवारा कुत्तों के वैक्सीनेशन और
स्टेरीलाजेशन  को लेकर विभिन्न विभागीय गतिविधियों का  व्योरा रखा।
चर्चा में भाग लेते हुए विभिन्न ज़िला परिषद सदस्यों ने अपने सुझाव भी रखें।
एनिमल बर्थ कंट्रोल को लेकर अध्यक्ष ज़िला  परिषद ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्रवार एक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए ।
ज़िला परिषद सदस्यों  की मांग पर  गत दिनों हुई भारी बारिश और बर्फबारी से हुए नुकसान का पंचायत स्तर पर प्रारंभिक आकलन करने को लेकर भी को कहा गया।
बैठक में बालिका सभा, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न मामलों पर भी विस्तृत चर्चा की गई ।
बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए  ज़िला पंचायत अधिकारी एवं सचिव ज़िला परिषद मनीष कुमार ने  स्वागत संबोधन भी रखा।
विभिन्न वार्डों के ज़िला परिषद सदस्य, खंड विकास अधिकारी तथा विभिन्न  विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार: संजीव गुलेरिया

मंडी में जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित, आधुनिक कृषि व विपणन तकनीकों की दी जानकारी मंडी, 24 मार्च।   सोमवार को विपाशा सदन, मंडी में जिला स्तरीय किसान मेले की अध्यक्षता करते हुए एपीएमसी मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानपुरा स्कूल में शिक्षकों और बच्चों ने सीखे ढिंगरी मशरूम उत्पादन के गुर

छात्रों व मिड डे मिल कर्मियों ने सीखे मशरूम उत्पादन के गुर बद्दी, 16 मई (तारा) : व्हाइट अंब्रेला मिशन व मिड डे मील योजना के अंतर्गत स्कूलों में मशरूम उत्पादन का लक्ष्य जिले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल का आमरण पुलिस की हिरासत में भी अनशन जारी… अब पानी भी नहीं पी रहे किसान नेता

चंडीगढ़ : किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का पुलिस हिरासत में भी आमरण अनशन जारी है। एसकेएम (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की तरफ से शनिवार जारी एक बयान में कहा गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC का ग्राम पंचायतों के विकास में जन भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवम्बर. उपायुक्त जतिन लाल ने ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और पंचायतों का समग्र एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए जन भागीदारी पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का...
Translate »
error: Content is protected !!