जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे अध्यक्षता

by

एएम नाथ। चंबा : टीसीपी, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी का संशोधित प्रवास कार्यक्रम जारी हुआ है।
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश धर्माणी 14 अप्रैल (मंगलवार) को दोपहर 12:30 बजे डलहौजी पहुंचेंगे।
तकनीकी शिक्षा मंत्री इस दौरान बैसाखी के पावन अवसर पर डलहौजी गुरुद्वारा साहिब जाएंगे। तत्पश्चात वह दोपहर 3:00 बजे बनीखेत पहुंचेंगे तथा राजीव गांधी राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान का दौरा करेंगे तथा सायं 4:00 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह बनीखेत में टीसीपी विभाग तथा जिला चंबा के संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस चंबा में रहेगा।
राजेश धर्माणी 15 अप्रैल (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
वह इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे उपायुक्त कार्यालय चंबा में टीसीपी, हिमुडा, तकनीकी शिक्षा एवं संबंधित विभागों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के पश्चात राजकीय सहस्‍त्राब्‍दी बहुत तकनीकी संस्थान का निरीक्षण भी करेंगे।
उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस डलहौजी में रहेगा।
राजेश धर्माणी 16 अप्रैल (वीरवार) को प्रातः डलहौजी से धर्मशाला प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या बोले हाइवे पर महिला से संबंध बनाने वाले मनोहर धाकड़?…वायरल वीडियो फर्जी, मैं गाड़ी में नहीं था

मंदसौर  :  मध्य प्रदेश के मंदसौर में दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम महिला मित्र संग संबंध बनाने वाले नेता मनोहर धाकड़ को कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब 13 मई की रात हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत (गैर कृषक) सभा समिति के वर्ष 2026 के कैलेंडर को किया जारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत (गैर कृषक) सभा समिति के वर्ष 2026 के कैलेंडर को जारी किया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने तारा देवी मंदिर में शीश नवाया प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी विधायक कमलेश ठाकुर के साथ शिमला के शोघी स्थित तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर के साथ IAS अफसर की पत्नी के थे अवैध संबंध : दोनों की कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शनिवार को पी लिया जहर

गुजरात के एक वरिष्ठ IAS अधिकारी की पत्नी ने शनिवार को जहर पी लिया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में गांधीनगर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!