जिला होशियारपुर में 15,265 मतदाता अनुपस्थित, 48,512 ने स्थायी रूप से छोड़ा स्थान, 28,475 मृत पाए गए …एस.आई.आर.: जिले में निर्धारित समय से पहले ही 100 प्रतिशत कार्य पूरा : डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर, 5 अगस्त : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि जिले में सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय से पहले ही शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा जिले के कुल 12,68,648 मतदाताओं के गणना फ़ार्म  वितरित करने के उपरांत उनके डिजिटाइजेशन का कार्य भी पूरा कर लिया गया। इनमें से 11,69,930 (92.22 प्रतिशत) मतदाताओं के गणना फ़ार्म  ऑफलाइन तथा 1,487 (0.12 प्रतिशत) गणना फ़ार्म ऑनलाइन प्राप्त हुए।

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के दौरान जिले में 15,265 मतदाता अनुपस्थित पाए गए, 48,512 मतदाता स्थायी रूप से अपना निवास स्थान छोड़ चुके हैं, जबकि 28,475 मतदाताओं का निधन हो चुका है। इसके अतिरिक्त 306 मतदाताओं से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि इन सभी की सूचियां बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.ए.) को जानकारी के लिए उपलब्ध करा दी गई हैं।

ड्राफ्ट मतदाता सूची के संबंध में उपायुक्त आशिका जैन ने बताया कि 13 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 12 सितंबर तक जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 8 अक्टूबर 2026 तक कर दिया जाएगा तथा 12 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर  आशिका जैन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) का कार्य निर्धारित समय से पहले शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए जिले के सभी बी.एल.ओ., बी.एल.ए. तथा जिलावासियों की सराहना करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Efforts will be made to

The administration will also prioritize keeping the district clean  : DC Rajesh Dhiman Nawanshahr: Daljeet Ajnoha : Oct.08 –  District Nawanshahr Deputy Commissioner Rajesh Dhiman while  talking to senior journalist Daljeet Ajnoha on various...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिम में दिल का दौरा पड़ने से बचने के टिप्स : बेहतर स्वास्थ्य के लिए क्या करें क्या न करें

आप स्वास्थ्य रखने के लिए जिम जाते होंगे। लेकिन, बीते कुछ समय में ऐसा देखने को मिला है कि जिम में लोगों को दिल का दौरा पड़ जाता है, जिससे उनकी मौत हो जाती...
article-image
पंजाब

ड्रग मनी के साथ 2 गिरफ्तार : 5 ग्राम हेरोइन, 250 ग्राम नशीली गोलियों व साढे पांच हजार की ड्रग मनी के साथ

माहिलपुर :थाना माहिलपुर पुलिस ने दो आरोपियों से 5 ग्राम हेरोइन, 250 ग्राम नशीली गोलियों व साढे पांच हजार की ड्रग मनी बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार...
article-image
पंजाब

गर्लफ्रेंड के घर के बाहर अश्लील फ्लैक्स लगाए : शादी करने से बॉयफ्रेंड को किया था इनकार, रिश्तेदारों को भी भेजी फोटो

लुधियाना :  गर्लफ्रेंड ने शादीशुदा बॉयफ्रेंड से शादी करने से इनकार कर दिया तो युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती की अश्लील फोटों के फ्लैक्स बनवाकर उसके घर के बाहर दीवारों पर...
Translate »
error: Content is protected !!