जिले के सभी स्कूलों को 2 अगस्त से खोलने के आदेश जारी

by

होशियारपुर:
जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की ओर पंजाब सरकार के निर्देशानुसार कोरोना संबंधी लगाई गई पाबंदियों को जिले में 10 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया है कि जिले के सभी स्कूल सभी कक्षाओं के लिए 2 अगस्त से खुल सकते हैं। हालांकि इस दौरान स्कूलों के लिए सरकार की ओर से जारी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी(ऐलीमेंट्री व सेकेंडरी) निर्देश जारी करेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 संबंधी जारी किए गए निर्देशों का पालन दो गज की सामाजिक दूरी,मास्क पहनना यकीनी बनाया जाएगा व सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर सख्ती अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 188 के सैक्शन 51 से 60 के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर तहसील व माहिलपुर सब तहसील में पटवारियों के पद भरने की मांग

गढ़शंकर  :  पंजाब में पटवारियों के हजारों पद रिक्त हैं, जिस कारण आम पब्लिक को बहुत से छोटे-छोटे काम करवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी पंजाब...
article-image
पंजाब

यूनाईटेड स्पोर्ट्स क्लब बीनेवाल पिपलीवाल दुआरा बीनेवाल में वॉलीवाल टूर्नामेंट आयोजित : पूर्व विधायक गोल्डी ने एक लाख रुपए की ग्रांट क्लब को देने की घोषणा की

बीनेवाल : यूनाईटेड स्पोर्ट्स क्लब बीनेवाल पिपलीवाल दुआरा बीनेवाल में 21 वें वॉलीवाल टूर्नामेंट आयोजित किया। जिसमें पंजाब व हिमाचल प्रदेश की तीन दर्जन से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विशेष अतिथि...
article-image
पंजाब

The central government does not

 Chandigarh/Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha :  ‘The central government does not want good for the farmers of Punjab.’  These words were expressed by Cabinet Minister Barinder Kumar Goyal in Chandigarh.  He said that the central government...
article-image
पंजाब

भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भगतों द्वारा जगह जगह लंगर आयोजित 

गढ़शंकर, 23 जनवरी: भगवान श्री रामलला जी के पवित्र मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा केपावन अवसर पर खुशी में, राम भक्तों द्वारा जगह-जगह लंगर लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की गई। समाजसेवी अमृत, कुलभूषण शोरी, सीता...
Translate »
error: Content is protected !!