जिले के सभी स्कूलों को 2 अगस्त से खोलने के आदेश जारी

by

होशियारपुर:
जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की ओर पंजाब सरकार के निर्देशानुसार कोरोना संबंधी लगाई गई पाबंदियों को जिले में 10 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया है कि जिले के सभी स्कूल सभी कक्षाओं के लिए 2 अगस्त से खुल सकते हैं। हालांकि इस दौरान स्कूलों के लिए सरकार की ओर से जारी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी(ऐलीमेंट्री व सेकेंडरी) निर्देश जारी करेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 संबंधी जारी किए गए निर्देशों का पालन दो गज की सामाजिक दूरी,मास्क पहनना यकीनी बनाया जाएगा व सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर सख्ती अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 188 के सैक्शन 51 से 60 के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने देश में उर्वरक आयात का मुद्दा उठाया… पूछा: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बीच सरकार की क्या हैं तैयारियां

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 27 मार्च : ईरान और इज़राइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के मद्देनज़र देश में उर्वरकों के आयात को लेकर चिंता जताते हुए, चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी...
article-image
पंजाब

950 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त : कनाडा में ड्रग्स तस्करी के मामले में 19 गिरफ्तार

ओंटारियो  :   कनाडा के ओंटारियो में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस ने लगभग 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर के मादक पदार्थ जब्त किए हैं और 19 लोगों को गिरफ्तार किया है,...
article-image
पंजाब

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की विशेष मुहिम जारी, 104 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

गढ़शंकर, 24 मई : पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार समाज विरोधी तत्वों और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस कप्तान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भदसाली में चल रहे छिंज मेले का फाइनल 3 सितम्बर को : सिद्ध राजा भरथरी बोहल पंगा भदसाली में यह मेला हर साल करवाया जाता

रोहित भदसाली। हरोली : गांव भदसाली में चल रहे छिंज मेले का फाइनल मंगलवार 3 सितम्बर को हो रहा है। यह छिंज मेला आज शुरू हुया है। यह जानकारी छिंज मेला कमेटी के प्रधान...
Translate »
error: Content is protected !!