जिले मंडियों में अब तक हुई 224171 की हुई खरीद: डिप्टी कमिश्नर

by

किसानों को 320.75 करोड़ रुपए की उनके खातों में हुई सीधी अदायगी
होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले की मंडियों में 225005 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जबकि अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 224171 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 50878 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 50795, पनसप की ओर से 40230, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 32073 व एफ.सी.आई. की ओर से 50185 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
अपनीत रियात ने बताया कि किसानों को अब तक 320.75 करोड़ रुपए की उनके खातों में सीधी अदायगी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मंडियों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां मंडियों में सुचारु ढंग से गेहूं की खरीद की जा रही है, वहीं कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए शैड, पंखे, पीने का पानी आदि की भी पूरी व्यवस्था की गई है।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वोटर सूचियों संबंधी एतराज, 22 सितंबर तक लिए जाएंगे : माहिलपुर के 13 वार्डों में, होशियारपुर के वार्ड नंबर 6,7 व 27 में, हरियाना के वार्ड नंबर 11वार्डों उड़मुड़ के वार्ड नंबर 8 में उप चुनाव नवंबर माह के पहले पखवाड़े में होंगे

6 अक्टूबर तक होगा एतराजों का निपटारा,जिले में नवंबर के पहले पखवाड़े होंगे अलग-अलग चुनाव होशियारपुर, 15 सितंबर: राज्य चुनाव आयोग पंजाब, चंडीगढ़ की हिदायतों के अनुसार जिला होशियारपुर में नगर पंचायत माहिलपुर के...
article-image
पंजाब

SIR: Draft Voter List Published

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/August 11— Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Ashika Jain said that following directions from the Election Commission of India, the district’s Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls has been completed and the...
article-image
पंजाब

डीसी,एसडीएम,एसएसपी और एसएचओ को सख्त आदेश : भ्रष्टाचार पर रखें कड़ी नजर

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार हो गई. अब इसका असर पंजाब में दिखना लाजिमी है. पंजाब में हलचल बढ़ गई है. भगवंत मान अब दिल्ली की हार से सबक लेते दिख रहे...
article-image
पंजाब

15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये ड्रग मनी : दसवीं का छात्र पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा

अमृतसर : रामतीर्थ रोड पर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने नाके से एक 16 वर्षीय किशोर को 15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ पकड़ा है। उसके परिवार के...
Translate »
error: Content is protected !!