जिसे मृत समझकर कर दिया अंतिम संस्कार, 15 दिन बाद जेल में जिंदा मिला युवक!

by

केंद्रीय जेल कपूरथला से आया फोन तो परिवार के उड़ गए होश, शव की पहचान को लेकर अब बड़ा सवाल

कपूरथला। कपूरथला में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस युवक को परिवार मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार करने के साथ-साथ भोग भी डाल चुका था, वह करीब 15 दिन बाद केंद्रीय जेल कपूरथला में जिंदा मिला। जेल से फोन आने के बाद परिवार के होश उड़ गए। परिजन जब जेल पहुंचे तो सामने युवक को जिंदा देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

गांव कादूपुर निवासी रवि कुमार के पिता टीटी और भाई अमनदीप कुमार के अनुसार, रवि 5 अगस्त को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 11 अगस्त को थाना सिटी कपूरथला में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए परिवार पहुंचा।

परिवार का दावा है कि इसी दौरान पुलिस ने उन्हें बताया कि कांजली रोड स्थित ट्रेनिंग सेंटर के पास एक युवक का गली-सड़ी हालत में शव बरामद हुआ है। पुलिस ने परिवार को शव की फोटो दिखाई। कुछ दिनों बाद परिजनों और अन्य लोगों ने फोटो के आधार पर शव की पहचान रवि कुमार के रूप में कर ली।

इसके बाद परिवार ने 13 अगस्त को शव का अंतिम संस्कार कर दिया और 15 अगस्त को भोग की रस्म भी पूरी कर दी। परिवार को पूरा विश्वास हो गया कि रवि अब इस दुनिया में नहीं रहा।

2 सितंबर को जेल से आया फोन और बदल गई पूरी कहानी

मामले में उस समय अचानक नया मोड़ आ गया, जब 2 सितंबर को केंद्रीय जेल कपूरथला से परिवार को फोन आया। जेल कर्मचारी ने बताया कि रवि कुमार नाम का एक युवक जेल में बंद है।

यह सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। अगले दिन परिजन केंद्रीय जेल कपूरथला पहुंचे। वहां उन्होंने जब रवि को अपनी आंखों के सामने जिंदा देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

आखिर शव किसका था?

परिवार के अनुसार, करीब एक महीने पहले जालंधर पुलिस ने रवि कुमार को आवारागर्दी के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे केंद्रीय जेल कपूरथला भेजा गया।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस शव की पहचान परिवार ने रवि कुमार के रूप में की थी, वह आखिर किसका था? शव की पहचान में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और पुलिस ने परिवार को जिस शव की फोटो दिखाई थी, उसकी वास्तविक पहचान क्या थी?

मामले की पूरी सच्चाई पुलिस जांच और शव की पहचान से जुड़े रिकॉर्ड सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल यह मामला कपूरथला में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बीबीएमबी टाउनशिप में लगने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर : 1 सितंबर से शुरू होने वाले मेले में इस बार होंगे कई नए आकर्षण के केंद्र

राकेश शर्मा।  तलवाड़ा, 29 अगस्त : भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) की टाउनशिप में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस संबंध में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युग हत्याकांड : 2 दोषियों की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली

एक आराेपी बरी, परिजन फैसले से निराश, सुप्रीम कोर्ट में लगाएंगे न्याय के लिए गुहार एएम नाथ। शिमला : बहुचर्चित युग हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए फांसी की सजा को उम्रकैद...
article-image
पंजाब

पंजाब के राज्यपाल की ओर से होशियारपुर का दौरा, अलग-अलग स्कीमों व वैक्सीनेशन का लिया जायजा

होशियारपुर, 21 दिसंबर: माननीय राज्यपाल पंजाब श्री बनवारी लाल पुरोहित आज होशियारपुर पहुंचे, जिस दौरान उन्होंने डिप्टी कमिश्नर सहित अलग-अलग अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जहां सरकार की अलग-अलग स्कीमों का जायजा लिया,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डी बराड़ का दावा….अहंकार में आकर मूसेवाला ने गलतियां की : लॉरेंस के संपर्क में था….हमारे पास और नहीं था कोई ऑप्शन

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर BBC की डॉक्यूमेंट्री में विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा कि उसी ने सिद्धू मूसेवाला को मरवाया है। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में गोल्डी बराड़ ने...
Translate »
error: Content is protected !!