जीएसटी दिवस : उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय में मनाया

by

ऊना, 1 जुलाई – उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय ऊना में जीएसटी दिवस मनाया गया। इस दौरान राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों सहित जिला ऊना के विभिन्न व्यापार मण्डल/संगठनों के प्रतिनिधि तथा कराधान सलाहकार/अकाउंटेंट उपस्थित रहे।
उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि जीएसटी दिवस के अवसर पर प्रतिनिधियों को जीएसटी अधिनियम में हुए नवीनतम संशोधनों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इन संशोधनों के फलस्वरूप जहाँ व्यापारी वर्ग को पेश आने वाली दिक्कतों का समाधान हुआ है तो वहीं सरकारी राजस्व में भी वृद्धि हो रही है। जोकि देश व प्रदेश के विकास के लिए बेहतर है। इस दौरान व्यापारियांे से समय पर अपनी जीएसटी रिटर्न फाइल करने का भी आग्रह किया गया। इसके अतिरिक्त व्यापारियांे को आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा उचित कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली की 70 सीटों पर किसको मिली जीत पूरी लिस्ट….पढ़े 70 सीटों की सूची

किस  विधानसभा सीट से किस पार्टी का उम्मीदवार जीता… 1 आदर्श नगर राज कुमार भाटिया BJP 2 अंबेडकर नगर डॉ. अजय दत्त AAP 3 बाबरपुर गोपाल राय AAP 4 बदरपुर राम सिंह नेताजी AAP...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी से निपटने के लिए बैठक आयोजित : शिमला शहर को पांच सेक्टरों में बांटा

शिमला, 08 दिसंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में सर्दी के मौसम में बर्फबारी से निपटने की तैयारियों के संदर्भ में बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वह केंद्र से प्राप्त महत्वपूर्ण सहायता को विकास कार्यों में बदलने में असफल रही : जेपी नड्डा

एएम नाथ । शिमला : केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने 13 जून को कांग्रेस के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह केंद्र से प्राप्त महत्वपूर्ण सहायता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेजन के जंगलों में पहली बार दिखे “नंगे आदिमानव”…सामने आया दुर्लभ जनजाति का वीडियो

वाशिंगटनः दुनिया में पहली बार अमेजन के जंगलों में आदिमानवों का झुंड दिखाई दिया है। इसका वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें वह प्राकृतिक (लकड़ी, पत्थर व अन्य धातुओं) के हथियारों के साथ नग्न...
Translate »
error: Content is protected !!