सरकार आपके द्वार : लोक शिकायत निवारण शिविर के दौरान विधायक डाॅ. रवजोत सिंह और डीसी ने लोगों की शिकायतें सुनीं

by

– भूंगा ब्लॉक के कपाहट गांव में विभिन्न गांवों के लोगों की शिकायतों का समाधान किया गया, कैंप के दौरान समूह विभागों के अधिकारी मौजूद रहे
होशियारपुर :मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देश पर लोगों की शिकायतों को निपटाने और उन्हें विभिन्न सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए शुरू की गई मुहिम ‘सरकार आपके दुआर’ के तहत आज जिला प्रशासन होशियारपुर द्वारा लोक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक शामचुरासी डाॅ. रवजोत सिंह और डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकर विभिन्न गांवों के लोगों की शिकायतें सुनीं और उनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। इन गांवों में कपाहट के अलावा मुस्तापुर, अरन्याला शाहपुर, महिंगरोवाल, तखनी, रहमापुर, जनौरी, शाहपुर, डंडोह और ढक्की शामिल थे। इस अवसर पर एसडीएम होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी भूपिंदर सिंह मुल्तानी, तहसीलदार राजिंदर सिंह, सरपंच कपाहट मीना कुमारी और विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विधायक डाॅ. रवजोत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर राज्य के विभिन्न गांवों में ऐसे शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां आसपास के गांवों के लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज यहां आयोजित शिविर में जिले के सभी विभाग विभिन्न गांवों के लोगों की शिकायतें सुनने के लिए उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि ऐसे शिकायत निवारण शिविरों के माध्यम से सभी विभागों के अधिकारी लोगों तक पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि आज के शिकायत निवारण शिविर में अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और जो शिकायतें मौके पर हल नहीं हुईं, उनका संबंधित विभाग जल्द ही निपटारा कर देंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर जिले में लगातार जारी रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर के नजदीक ही हो सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर उचित कार्रवाई की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल में सजावटी तथा औषधि वाले पौधे लगाए

गढ़शंकर: 25 सितम्बर सीएचसी बिनेवाल अस्पताल में फार्मेसी अधिकारी मिस नम्रता तथा मिस प्रीति की अगुवाई में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल में सजावटी तथा औषधि वाले पौधे लगाए गए। इस मौके...
article-image
पंजाब

अवैध खनन सहन नहीं होगा, अक्तूबर तक हर तरह की माइनिंग बंद : बैंस

लुधियाना : शुक्रवार को लुधियाना पहुंचे कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस से अवैध माइनिंग को लेकर बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब में वैसे तो हर एक खड्‌ड बंद करवा दी है, लेकिन फिर...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का मिशन रोजगार : पहले स्टार्टअप कॉन्क्लेव में 100 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  में राज्य के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार के इकोनॉमिक विज़न में इनोवेशन, कड़ी मेहनत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी के परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाएं रेस्क्यू : एसडीएम व बीडीओ ने खुद बेलचा उठा हटाया मलबा

एएम नाथ। मंडी : सराज विधानसभा क्षेत्र और गोहर उपमंडल के तहत आने वाले परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। यह रेस्क्यू पिछले कल एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!