जीओजी दोआबा जोन द्वारा डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी को दिया मांगपत्र

by

गढ़शंकर, 11 अक्तूबर : जीओजी दोआबा जोन द्वारा डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी के साथ गढ़शंकर में मीटिंग की गई। जिसमें जालंधर, रूपनगर, होशियारपुर तथा नवांशहर जिलों के कमेटी सदस्यों तथा उनकी टीमों ने शिरकत की। बैठक लगभग एक घंटा चली तथा जिला इंचार्जों द्वारा जी.ओ.जी. की उपलब्धियों के बारे में अपने विचार पेश किए गए। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि उन्हें जी.ओ.जी. की ड्यूटी पर पूरा भरोसा है, जिसे उन्होंने कोरोना काल के दौरान बहुत नजदीक से देखा है। बातचीत के सिलसिले के बाद माननीय मुख्यमंत्री पंजाब के साथ जीओजी कमेटी पंजाब की जल्द मीटिंग करवाने के लिए डिप्टी स्पीकर को मांगपत्र भी दिया गया। जिस पर भरोसा दिया गया कि वह माननीय मुख्यमंत्री के साथ दिए हुए समय पर मीटिंग करवाने के लिए जरुर बातचीत करेंगे तथा जीओजी की मांगों को भी पूरी करने के लिए आग्रह करेंगे।
इस मौके पर लखवीर सिंह, बूटा सिंह तथा टीम होशियारपुर, कैप्टन रणजीत सिंह तथा टीम जालंधर, सूबेदार गुरचेत सिंह, सूबेदार जरनैल सिंह तथा टीम रूपनगर, सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह तथा टीम नवांशहर उपस्थित थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 इंडियन पिस्टल और एक किलो अफीम के साथ 2 गिरफ्तार

जालंधर : सिटी पुलिस जालंधर की स्पेशल सेल की टीम ने 3 इंडियन पिस्टल और एक किलो अफीम के साथ 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों अनिल कुमार उर्फ रॉकी और...
article-image
पंजाब

विमुक्त घुमंतू परिवारों के शिष्ट मंडल ने अपनी समस्याओं सम्बन्धी खन्ना को सौंपा ज्ञापन : नट–मदारी परिवारों को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने हेतु विशेष शिविर लगाने की मांग

होशियारपुर 4 जुलाई :  प्रमुख जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट, पालनपुर जिला बनासकांठा, गुजरात ने पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से भेंट कर गढ़शंकर तहसील के ग्राम चकरोहता में पिछले लगभग 30–35 वर्षों से निवास...
article-image
पंजाब

चौधरी अच्चर सिंह बिलड़ों कुल हिंद किसान सभा के ज़िला होशियारपुर के अध्यक्ष चुने गए

गढ़शंकर, 29 अक्टूबर – कुल हिंद किसान सभा का 41वाँ ज़िला अधिवेशन गाँव बडोयान में आसा नंद, चौधरी अच्चर सिंह बिलड़ों और संतोख सिंह भीलोवाल की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें विशेष तौर पर प्रदेश...
article-image
पंजाब

युवती से जबरन बनाए सबंध और बना ली वीडियो : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती की कई बार बनाए शारीरिक संबंध

पटियाला। आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ जबरन बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। थाना पातड़ां पुलिस ने मामले में पीडिता की शिकायत पर आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!