जीरकपुर पुलिस ने एनकाउंटर के बाद शूटर गिरफ्तार : थाना रामां पुलिस ने गैंगस्टर अर्श डल्ला का साथी दो पिस्तौल समेत गिरफ्तार

by

बठिंडा : माल रोड एसोसिएशन अध्यक्ष व्यापारी हरजिंदर सिंह उर्फ मेला पर की गोलियां मार कर हत्या करने वाले शूटर को बुधवार को जीरकपुर पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि बठिंडा जिला पुलिस ने गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी हरजीवन सिंह को दो पिस्तौलों के साथ थाना रामां एरिया से गिरफ्तार किया है। थाना रामा पुलिस ने आरोपी हरजीवन सिंह, परमजीत सिंह और अर्श डल्ला पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि जीरकपुर पुलिस ने बुधवार को लवजीत सिंह और परमजीत सिंह नामक गैंगस्टरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को बठिंडा पुलिस तलाश रही थी। एसएसपी ने बताया कि लवजीत सिंह नामक गैंगस्टर ने ही माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर उर्फ मेला की हत्या की थी।एसएसपी ने बताया कि जैसे ही बठिंडा पुलिस को सूचना मिली कि हरजिंदर की हत्या करने वाले गैंगस्टर लवजीत को जीरकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद तुरंत बठिंडा पुलिस की टीम जीरकपुर के लिए रवाना कर दी गई, जो आरोपी लवजीत और परमजीत को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर बठिंडा में पूछताछ करेगी। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही खुलासा होगा कि वारदात का मकसद क्या था और उस दौरान उनके साथ और कौन थे?
एसएसपी ने बताया कि थाना रामां एरिया से जिला पुलिस ने गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी हरजीवन सिंह निवासी गांव चीमा जिला संगरूर को दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हरजीवन से पूछताछ के बाद परमजीत सिंह निवासी भीखी जिला मानसा और गैंगस्टर अर्श डल्ला को भी नामजद किया है। यह वही परमजीत है, जिसे मेला की हत्या के मामले में जीरकपुर पुलिस ने लवजीत के साथ गिरफ्तार किया है।
जीरकपुर पुलिस की ओर से एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया शूटर लवजीत सिंह, परमजीत सिंह और बठिंडा पुलिस की ओर से पकड़ा गया आरोपी हरजीवन सिंह रुपये की खातिर गैंगस्टर अर्श डल्ला के लिए काम कर रहे थे। जानकारी मिली है कि गैंगस्टर हरजीवन सिंह विदेश में बैठे गैंगस्टर अर्श डल्ला का नाम लेकर व्यापारियों को फोन कर रंगदारी मांगता था। रंगदारी न देने की सूरत में उनको जान से मारने की भी धमकी देता था। हरजीवन ने बताया कि रंगदारी न देने पर शूटर लवजीत और परमजीत की मदद से डराया और धमकाया जाता था। विदेश में बैठा गैंगस्टर अर्श डल्ला अपने गैंग का विस्तार करने के लिए मध्यम वर्ग के परिवारों से संबंधित युवकों को गैंग में शामिल करता था। किसी भी वारदात के लिए अर्श डल्ला विदेश से फोन कर अपने शूटरों के लिए हथियारों का प्रबंध करता था। आरोपियों से बरामद हथियार मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से मंगवाए गए थे। आरोपियों से बरामद किए हथियारों की पुलिस गहराई से जांच कर रही है। माल रोड एसोसिएशन अध्यक्ष हरजिंदर पर गोली चलाने वाला शूटर लवजीत पकड़ा जा चुका है लेकिन शनिवार को वारदात के समय बाइक चलाने वाला नहीं पकड़ा गया। अब पुलिस लवजीत के जरिये उसके साथी तक पहुंच सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी शांतिपूर्वक संपन्न : पहली बार अरदास के बीच जारी हुआ सिख कौम के नाम संदेश, जत्थेदार ने टकराव टाला

अमृतसर ।  आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर कीर्तन और अरदास हुई। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह ने अरदास के बीच में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जमानत के लिए पैसा चाहिए…. इसलिए कलाकारों से मांगी जा रही रंगदारी : लारेंस का भाई अनमोल अमेरिका में डिटेन

चंडीगढ़। गैंग्सटर लारेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका में डिटेन है। उसकी जमानत के लिए बड़ी मात्रा में पैसा चाहिए। इसलिए पंजाबी कलाकारों से रंगदारी मांगी जा रही है और घर या दफ्तर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल बस से गिरी 9 साल की मासूम बच्ची, टायर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत एएम नाथ। ऊना

  एएम नाथ। ऊना : जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के भलेती में एक स्कूल बस से तीसरी कक्षा की छात्रा गिर गई। बस के टायर की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्रा...
article-image
पंजाब

श्रमिक किसान संगठन ने मार्च पश्चात डिप्टी स्पीकर रौड़ी को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर :8 अगस्त : श्रमिक किसान यूनियन के आह्वान पर पानी के मुद्दे पर राज्य स्तर पर विधायकों और मंत्रियों को मांग पत्र देने के आह्वान तहत आज संगठन की गढ़शंकर शाखा ने मोटरसाइकिल...
Translate »
error: Content is protected !!