जून में 682 कोरोना पॉजीटिव, 6828 वायरस को मात देकर हुए स्वस्थः डीसी

by

जून माह में जिला ऊना की संक्रमण की दर घटकर 2.72 प्रतिशत तक पहुंची
ऊना- जिला ऊना के लिए राहत की खबर है कि एक जून से 14 जून तक कोरोना संक्रमण घटा है। पिछले 14 दिन में जहां सिर्फ 682 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, वहीं 6828 कोविड-19 वायरस को मात देकर स्वस्थ हुए। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि यह एक अच्छा संकेत है। उन्होंने बताया कि एक जून से 14 जून तक जिला में आरटी-पीसीआर के 3716 सैंपल लिए गए, जिनमें से 265 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं इसी अवधि में 21,357 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए तथा 417 कोविड-19 वायरस से संक्रमित पाए गए। इस प्रकार कुल जिला ऊना में 25,073 सैंपल लिए गए तथा 682 व्यक्ति संक्रमित निकले। चौदह जून को जिला ऊना में 1610 सैंपल लिए गए, जिनमें से 10 पॉजीटिव पाए गए तथा पॉजीटिविटी रेट 0.68 प्रतिशत रहा।
डीसी ने कहा कि जून के पहले 14 दिन में संक्रमण दर घटकर 2.72 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हालांकि इसी दौरान 13 मौतें कोरोना संक्रमण के कारण हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिला में बड़े स्तर पर कोविड टीकाकरण अभियान छेड़ा गया है। 14 जून तक 1,62,790 लाभार्थियों को कोरोना की वैकसीन दी जा चुकी है। जिनमें से 39,539 व्यक्तियों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। कोविड वैक्सीनेशन वायरस से बचने का सशक्त हथियार है, इसलिए सभी टीकाकरण कराने के लिए आगे आएं।
राघव शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने का मतलब लापरवाह होना नहीं है। अभी भी सावधानी बरतने के लिए आवश्यकता है और कोरोना अनुरूप व्यवहार रखना आवश्यक है। सभी मास्क लगाएं व उचित दूरी का ध्यान रखें, ताकि कोरोना वायरस के बचाव हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के जंगल में पेड़ काटने की जानकारी लेने गए गार्ड से की मारपीट : मामला दर्ज

भरमौर। चंबा के भरमौर के जंगल में पेड़ काटने की जानकारी लेने गए गार्ड के साथ मारपीट करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कुंडी बीट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते से ठगी का प्रयास….ऐसे टली लाखों की धोखाधड़ी

एएम नाथ । शिमला :  प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते से लाखों रुपये की ठगी का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि बैंक अधिकारी की समझदारी से समय रहते सतर्कता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला के हुए जुड़वा बच्चे, दोनों के पिता निकले अलग-अलग मर्द, एक ही रात बनाए थे दोनों से संबंध

पुर्तगाल : यह अनोखा मामला पुर्तगाल के गोयस राज्य के मिनेरोस शहर का है। यहां एक 19 साल की महिला ने कुछ समय पहले दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। यह बच्चे जब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण अभियान और पीएमएमवीवाई का दिया प्रशिक्षण

पात्र महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, धुलारा में आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यकर्ताओं को किया जागरूक एएम नाथ। चंबा : महिला एवं...
Translate »
error: Content is protected !!