जेईई और नीट की क्लास में पहुंचे डीसी हेमराज बैरवा : सरकारी स्कूलों के मेधावी बच्चों के लिए आरंभ करवाई हैं निशुल्क कक्षाएं

by
हमीरपुर 22 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा की विशेष पहल पर जिला के सरकारी स्कूलों के चयनित मेधावी विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही जेईई और नीट परीक्षा की निशुल्क कोचिंग क्लासेज में विद्यार्थियों से संवाद के लिए उपायुक्त ने शुक्रवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर का दौरा किया।
इस दौरान उपायुक्त ने शिक्षकों से कोचिंग कक्षाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विद्यार्थियों से भी काफी समय तक बातचीत की और कोचिंग कक्षाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्द्धन किया और उन्हें पूरे आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत एवं सुनियोजित ढंग से जेईई तथा नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल आईआईटी कानपुर के छात्र रहे उपायुक्त हेमराज बैरवा को अपने बीच पाकर तथा उनसे संवाद करके विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। उपायुक्त ने कहा कि वह नियमित रूप से इन कोचिंग कक्षाओं में आकर विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन जेईई और नीट जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में यहां के विद्यार्थियों की सफलता दर में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग के सहयोग से सरकारी स्कूल के चयनित विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है। इन कक्षाओं में विशेषज्ञ शिक्षक फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित की कोचिंग दे रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि बच्चों को स्टडी मैटीरियल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुनील चौहान, निशुल्क कोचिंग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मनोहर लाल, फीजिक्स के लेक्चरर अरुण कुमार और अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग बहादुर की शहादत की भव्य झांकी : गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर दिखाई देगी

नई दिल्ली । हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को 350 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 24 नवंबर 2025 को पूरे देश ने गुरु साहिब का शहीदी पर्व मनाया। गुरु तेग...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

एचएएस 22 अधिकारियों एवं परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में हिमाचल प्रशासनिक सेवाएं (एचएएस) के 22 अधिकारियों एवं वर्ष 2024 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की। यह परिवीक्षाधीन अधिकारी जिला शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात के दूरस्थ गांव रखेड़ को सड़क सुविधा होगी उपलब्ध : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

राज्य सरकार का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध करने का निर्णय ऐतिहासिक कहा, राज्य सरकार के अभूतपूर्व निर्णयों का परिणाम प्रदेश के विद्यालयों का सीबीएसई मानकों पर खरा उतरना एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा चिकित्सा महाविद्यालय एक साल में बनेगा प्रदेश का उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान : मुख्यमंत्री

सर्जरी और जांच के लिए जीरो वेटिंग पीरियड पर दिया बल टांडा के चिकित्सकों के साथ मुख्यमंत्री ने किया साढ़े तीन घंटे का संवाद एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने...
Translate »
error: Content is protected !!