जेओए (आई टी) प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की : परीक्षा का परिणाम घोषित करने के निर्णय के लिए आभार किया व्यक्त

by
एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय ।  शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज ओक ओवर शिमला में जेओए (आई टी) पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और इस परीक्षा का परिणाम घोषित करने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के कल्याण और उनके हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और इस दिशा में निरन्तर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेओए (आई टी) परीक्षा का परिणाम घोषित करने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने विभिन्न कानूनी पहलुओं का अध्ययन किया और विधि विशेषज्ञों का परामर्श भी लिया। सरकार ने इसके लिए एक कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया और उसकी संस्तुति के आधार पर मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के साथ सरकार दृढ़ता से निर्णय लेकर निरन्तर आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक संजय रतन, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, पार्षद आर. आर. वर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने संसद में उठाया महिला कर्मियों का मुद्दा : आशा कुमारी

आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के लिए मांगा सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा एएम नाथ। शिमला :  पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस महिला नेत्री श्रीमति आशा कुमारी ने कहा कि आज कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न कोई नियम–न कोई कानून बस सरकार के इशारे पर भर्ती करने का मिल रहा है निर्देश : आया हेल्पर भर्ती के नाम पर भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद को बढ़ावा दे रही है सरकार : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनावों के पहले आया हेल्पर भर्ती कर चहेतों को लाभ पहुंचा चुनाव प्रभावित करने की कोशिश एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट 2026: युवाओं के हाथ ‘खाली’, औद्योगिक गलियारों में खामोशी– सन्नी शुक्ला भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश

बीबीएन, 23 मार्च ( तारा) : प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रदेश के शिक्षित युवाओं और औद्योगिक क्षेत्रों की प्रगति के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिता की हत्या के आरोप में 19 साल की युवती गिरफ्तार : छोटी बहन ने बताया कि हत्या आपसी लड़ाई और बीच-बचाव में हुई

मनीमाजरा : गांव किशनगढ़ में 19 साल की युवती पर अपने ही पिता की हत्या के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस में मामला दर्ज कर उसकी बेटी आशा को को गिरफ्तार कर लिया...
Translate »
error: Content is protected !!