जेल वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 जुलाई को : जिला ऊना, कांगड़ा व चम्बा के 1149 अभ्यर्थी लेंगे लिखित परीक्षा में हिस्सा

by
एएम नाथ। ऊना, 26 जुलाई। कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को होगी। जिला ऊना, कांगड़ा व चम्बा के अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। इस परीक्षा केंद्र पर कुल 1149 अभ्यर्थी लिखित परीखा में बैठेंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक एवं एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि विभाग के महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थी अपने परीक्षा प्रवेश पत्र कारगार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग की वेबसाइट http://admis.hp.nic.in/hpprisons/ से या अपने पंजीकृत ई-मेल से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आरम्भ होने से दो घंटे पहले पहुंचना सुनिश्चित करें।
परीक्षा हॉल में पेन, कार्डबोर्ड, एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के अतिरिक्त कोई भी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल, केलकुलेटर, इलैक्ट्रॉनिक घड़ी या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ बैग को परीक्षा हॉल में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0177-2628852 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार की अनदेखी : नगर निगम के वार्ड नंबर 8 में पानी की टंकी बना सफ़ेद हाथी, जनता के अधिकारों का घोर हनन : खन्ना 

खन्ना ने आगामी गर्मियों के मौसम में इस टंकी को जनता की सुविधा के लिए शुरू करवाने हेतु मामला उठाया मानवाधिकार आयोग के समक्ष होशियारपुर 15 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरोत्री स्कूल को 15 लाख देने की घोषणा : आर.एस. बाली ने अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

नगरोटा बगवां, 14 जून। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने मंगलवार को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्पताल में भर्ती होने का विरोध करने वाले जगजीत डल्लेवाल के शुभचिंतक नहीं: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली – 1 माह से ज्यादा समय से मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताते हुए पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने 41 लाभार्थियों को बांटे 5 लाख 2 हजार की सहायता राशि के चेक

जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर -विधायक कमलेश ठाकुर* कहा…. जन सेवा ही प्रदेश सरकार का एकमात्र ध्येय* राकेश शर्मा।  देहरा, 21 फरवरी :  देहरा विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!